Border 2 ओटीटी रिलीज: घर बैठे कब सुन पाएंगे सनी देओल की दहाड़? जानिए

AANYA SHUKLA 

याद है 1997 की वो फिल्म  “बॉर्डर”? जब सनी देओल की आवाज़ गूंजती थी ,हमारी धरती माँ है, माँ की इज़्ज़त के लिए गोली भी खा लेंगे और गोली भी चला देंगे! अब वही जोश, वही देशभक्ति, और उससे भी बड़ा पैमाना लेकर आ रही है ‘बॉर्डर 2’. 23 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई की, और अब दर्शक पूछ रहे हैं OTT पर कब आएगी?

अगर आप भी इंतज़ार में हैं, तो बता दें "बॉर्डर 2" 20 मार्च 2026 को Netflix पर रिलीज होने वाली है, मतलब अब बिना टिकट, बिना भीड़ के, घर बैठे सनी देओल का एक्शन और देशभक्ति का तड़का मिलेगा,  हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Netflix ने इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं।

 कब और कहाँ देख पाएंगे ‘बॉर्डर 2’?

इस बार कहानी सिर्फ जंग की नहीं है , ये उस एहसास की कहानी है जब एक सिपाही अपनी मिट्टी, अपने परिवार और अपने देश के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है।

क्यों खास है ‘बॉर्डर 2’?

फिल्म में सनी देओल के साथ नजर आएंगे ,वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी ये तीनों मिलकर 1971 के भारत-पाक युद्ध के एक शक्तिशाली अध्याय को बड़े पर्दे पर जीवंत करते हैं। फिल्म का म्यूज़िक और विजुअल्स भी इसे पहले से ज्यादा भावनात्मक और दमदार बनाते हैं।

बड़े बॉर्डर 2 की स्टार कॉस्ट किरदार 

अगर आपको देशभक्ति और एक्शन का परफेक्ट कॉम्बो चाहिए तो ये फिल्म जरूर देखें इसमें सनी देओल की रौबीली अदायगी और नए जनरेशन की जोश भरी टीम इस फिल्म को खास बनाती है, और सबसे बड़ी बात अब ये आपके Netflix स्क्रीन पर आ रही है!

क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म?