55 इंच Smart TVs पर चल रहीं तगड़ी डिस्काउंट डील्स! Flipkart पर है ऑफर

इ-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर अभी Smart TVs पर बहुत ही बढ़िया डील्स चल रही हैं. आज कल हर किसीको एक Smart TV खरीदने की इच्छा तो होती ही है क्यूंकि Smart TV पर आराम से बढ़िया ओटीटी शोज, मूवीज के साथ ही यूट्यूब भी चल जाता है.

लेकिन बढ़िया फीचर्स के साथ आने वाले इन Smart TVs के प्राइस तो बिलकुल आसमान छूते हैं. ऐसे में Flipkart की Smart TVs पर बढ़िया डील्स उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एक नया और बेहतरीन Smart TV खरीदने की सोच रहे थे. 

इन डील्स की वजह से 55 इंच तक की स्क्रीन साइज वाले Smart TVs मात्र 26,999 रुपये में आपके हो सकते हैं. आइये इन डील्स के बारे में और भी जानते हैं.

iFFALCON TV (23,999 रुपये)

इस बेहतरीन 55 इंच की बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पर अभी 64 प्रतिशत तक की भारी छूट चल रही है. इस टीवी में गूगल टीवी का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा इसमें 2GB की RAM आती है और इस टीवी में आपको 16GB तक की इंटरनल स्टोरेज भी है. 

Realme TV  (28,999 रुपये)

Realme के इस दमदार टीवी में 40W के स्पीकर्स के साथ 5 बेहतरीन साउंड मोड्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें 2GB की RAM के साथ ही 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है. इस टीवी पर अभी Flipkart पर 56 प्रतिशत तक का डिस्काउंट चल रहा है.

Thomson TV (23,999 रुपये)

इस Smart TV में 55 इंच की स्क्रीन के साथ ही 500 निट्स की बेहतरीन ब्राइटनेस मिलती है और इसमें HDR 10 का भी सपोर्ट मिलता है. यह टीवी 4K अल्ट्रा HD वीडियोस चलने में सक्षम है और इसमें अलग-अलग तरह के वीडियो मोड्स भी मिलते हैं.