Realme Narzo Power

Realme Narzo Power फोन को कंपनी ने 6.8-इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था, इसमें Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर भी मिलता है। इस फोन में एक 10,001mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, फोन में एक 50MP का कैमरा भी मिलता है। फोन को सेल में 27,998 रुपये में बेचा जा रहा है।

Realme Narzo 100 Lite

Realme Narzo 100 Lite को देखा जाए तो इसमें 6.8-इंच की डिस्प्ले मिलती है, फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, इसमें एक 7000mAh की बैटरी और 15W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है, फोन में एक 13MP का मेन कैमरा भी मिलता है। यह फोन 15,499 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहा है।

Realme Narzo 100x

Realme Narzo 100x में कंपनी ने एक 6.81-इंच डिस्प्ले दी है, इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से पावर मिलती है, फोन को कंपनी ने 8000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जो 45W की चार्जिंग क्षमता से लैस है। फोन में एक 50MP का कैमरा भी है। इसे सेल में 19,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme Narzo 90X

Realme Narzo 90X को खरीदने वालों को इसमें 6.8-इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है, फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने वाला है। इसमें आपको एक 7000mAh की बैटरी और 60W की चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है। फोन में एक 50MP का कैमरा भी मिलता है। फोन की खरीदारी के लिए आपको 19,499 रुपये देने होंगे।

Realme Narzo 80 Lite

Realme Narzo 80 Lite को कंपनी एक 6.74-इंच की डिस्प्ले के साथ लेकर आई है, इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है, फोन में एक 6300mAh की बैटरी मिलती है, जो 15W की फास्ट चार्जिंग से लैस है, फोन में कंपनी ने 13MP का कैमरा भी दिया है। फोन को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।