Airtel Summer OTT Sale: मात्र 99 रुपये में 20+ OTT ऐप्स का एक्सेस
Airtel की समर OTT सेल में Airtel Xstream का दाम घट कर 99 रुपये हो गया है जिसमें 20 OTT प्लेटफॉर्म्स मिलते हैं.
अगर आप OTT के शौकीन हैं तो आपको तो यह पता ही होगा की आपके लिए OTT काफी महंगा हो जाता है. ऐसे में अगर आपको एक सस्ता सब्सक्रिप्शन चाहिए तो Airtel का यह प्लान आपके लिए बेस्ट है.
समर OTT सेल के अंदर Airtel ने 50 रुपये की छूट दी है, इसमें यह प्लान हर महीने 99 रुपये के दाम पर मिल रहा है.
इस छूट के बाद देखा जाए तो यह प्लान प्रतिदिन 3.30 रुपये का पड़ता है जो इसे एक काफी किफायती प्लान बना देता है.
यह सब्सक्रिप्शन पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ आती है और इसमें अलग - अलग फिल्में देखने को मिलती हैं.
कोनसे OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ आता है यह प्लान?
Sony LIV, Eros Now, ShemarooMe, EPIC ON, ManoramaMAX और Times Play जैसी OTT ऐप्स इस प्लान में मिलती हैं.