1500 रुपये से कम में फर्स्ट क्लास हवा देने वाले ये 5 दमदार टेबल फैन

Gaiatop Table Fan (849 रुपये)

ये टेबल फैन बहुत ही बेहतरीन हवा देने में सक्षम है. इसकी स्पीड को 3 अलग अलग मोड्स में बदलकर चला सकते हैं, इस टेबल फैन को घर या ऑफिस में लगा सकते हैं. ये टेबल फैन USB केबल से चलता है.

Gesto Table Fan (798 रुपये)

इस टेबल फैन में एक रिचार्जेबल 2400 mAh की बैटरी मिलती है जो 8 घंटे तक चल सकती है. इस रिचार्जेबल फैन में 3 स्पीड मोड्स भी मिलते हैं. ये टेबल फैन घर और ऑफिस में इस्तेमाल के लिए एक शानदार प्रोडक्ट है.

TOPK Mini Table Fan (899 रुपये) 

इस टेबल फैन में भी एक रिचार्जेबल 2000 mAh की बैटरी मिलती है. ये टेबल फैन फोल्डेबल है और C टाइप के चार्जर से चार्ज हो सकता है. इसे ऑफिस या घर दोनो में आराम से रख सकते हैं.

Cello Air-vel Table Fan (749 रुपये)

ये टेबल फैन एक 1800mAh की रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है जो 4 घंटों तक चल सकती है. इस टेबल फैन में भी C टाइप चार्जिंग का ऑप्शन है. ये टेबल फैन बिना शोर किए चलता है.

Gesto Rechargable Table Fan (1299 रुपये)

इस टेबल फैन में 4000mAh की रिचार्जेबल बैटरी मिलती है और इसमें 5 स्पीड मोड्स के साथ एक रिमोट कंट्रोल भी आता है.