90s में शोले ने मचाया था तहलका, ये डायलॉग्स और किरदार आज भी हैं लोगों की जुबान पर

शोले 1975 में बनी वह फिल्म है, जिसके डायलॉग्स आज भी हर भारतवासी की जुबान पर हैं। साथ ही इसके किरदारों ने भी काफी सुर्खियाँ बटोरी थीं।

Jai (Amitabh Bachchan)

इस फिल्म में बड़ा चेहरा रहे अमिताभ बच्चन, जिन्होंने जय का किरदार निभाया। उन्होंने इस किरदार में समझदारी, गहराई और गंभीरता दिखाई, जो आज भी यादगार है।

Veeru (Dharmendra)

शोले फिल्म में वीरू का किरदार निभाने वाले धर्मेन्द्र ने जबरदस्त एक्टिंग की है। उन्होंने इस फिल्म में एक मजाकिया और जीवंत किरदार निभाया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया।

Gabbar Singh (Amjad Khan)

शोले फिल्म अपने दमदार डायलॉग्स के लिए मशहूर है। इन्हीं में से एक मशहूर डायलॉग "कितने आदमी थे?" आज भी लोगों को याद है। अमजद खान ने गब्बर सिंह के किरदार को बखूबी निभाया और एक आइकॉनिक विलेन बना दिया।

Soorma Bhopali (Jagdeep)

शोले का सबसे फनी करैक्टर 'सूरमा भोपाली' था, जिसे जगदीप ने निभाया। उनका हास्य से भरपूर अंदाज़ दर्शकों को खूब गुदगुदाता है और यह किरदार आज भी क्लासिक माना जाता है।

शोले में राधा का किरदार एक दुखी विधवा का था, जिसे जया भादुरी ने निभाया। उनका किरदार कम बोलता था लेकिन भावनाओं से भरा हुआ था। राधा और जय की जोड़ी भी दर्शकों को बहुत पसंद आई।

Radha (Jaya Bhaduri)

Basanti (Hema Malini)

खूबसूरती की मिसाल हेमा मालिनी ने इस फिल्म में अपनी अदाओं और अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने एक निडर, खुशमिजाज और साफ़ दिल की लड़की 'बसंती' का किरदार बहुत अच्छे तरीके से निभाया।

Kaalia (Viju Khote)

गब्बर के साथ उसके गुर्गों की भी अपनी अलग पहचान थी। 'कालिया' का किरदार विजय खोटे ने निभाया। "सरदार मैंने आपका नमक खाया है" जैसे डायलॉग्स आज भी लोगों को याद हैं।

Thakur Baldev Singh (Sanjeev Kumar)

फिल्म के अहम किरदारों में से एक थे ठाकुर बलदेव सिंह, जिनका रोल संजीव कुमार ने निभाया। गब्बर से बदला लेने के लिए ठाकुर ने जय और वीरू को मदद के लिए चुना। उनका गंभीर और सशक्त अभिनय फिल्म की जान बन गया।