ऑफ मूड को झटपट करें ऑन, देख लें ये 9 हिंदी फिल्में, होगा खुशी का एहसास

BY: STUTI GUPTA

Desi Boyz

इस मूवी में अक्षय कुमार ने मेन रोल अदा किया है, जिसमें एक ऐसा लड़कों का ग्रुप दिखाया गया है जो अपनी नौकरी खोने के बाद एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। इस मूवी ने काफी दिल जीता।

Munna Bhai M.B.B.S

यह मूवी दिल छू लेने के साथ ही काफी रोमांचक भी है क्योंकि इसमें संजय दत्त ने बहुत ही खूबसूरती से कॉमेडी की है, साथ ही उनकी शानदार एक्टिंग ने काफी सुर्खियाँ बटोरी हैं।

Rab Ne Bana Di Jodi

ये मूवी एक डिवाइन लव को दिखाती है जिसमें दो लवर्स जिनकी किस्मत में एक-दूसरे का साथ लिखा था, जो कि अंत में जाकर एक साथ हो जाते हैं। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा ने कोमल का रोल अदा किया, जिनकी अदाकारी ने सभी को मोहित कर लिया।

Jaane Tu Ya Jaane Na

ये मूवी इमोशनल और कॉमेडी से भरपूर है क्योंकि इसमें लड़का और लड़की दोनों दोस्त होते हैं और चाहते हैं कि वो दोस्त की तरह ही रहें, लेकिन इस बीच लड़के को प्यार हो जाता है लेकिन वो दोस्ती की वजह से कभी लड़की को नहीं बता पाता।

Jab We Met

यह एक रोमांटिक मूवी है जिसमें एक बार एक लड़के को ट्रेन में सफर के दौरान एक लड़की मिलती है और उससे लड़के को प्यार हो जाता है। इस मूवी में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर ने रोल अदा किया है।

2 States

यह मूवी कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है जिसे देखकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इस मूवी में फैमिली के स्ट्रगल को पार कर एक कपल जो काफी अलग-अलग होते हैं, एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और अंत में वो दोनों एक-दूसरे की फैमिली को समझा लेते हैं।

Hindi Medium

यह मूवी एक कपल को दिखाती है जो अपनी बेटी को इंग्लिश मीडियम से पढ़ाते हैं लेकिन उसे समझ के तनों को झेलना पड़ता है जो उनकी क्लास को लेकर हमेशा उन पर तंज कसते हैं।

Dear Zindagi

यह मूवी एक ऐसी लड़की की कहानी को दर्शाती है जो काफी अच्छे से अपना जीवन यापन करती है और अपनी ज़िंदगी में खुश रहना चाहती है। इस मूवी में आलिया भट्ट ने मेन रोल प्ले किया है।

Wake Up Sid

इस मूवी में यह दिखाया गया है कि एक लड़का जो पूरे कॉलेज में काफी केयरलेस होता है, जिसे किसी की कोई परवाह ही नहीं होती, लेकिन जब वो एक होशियार लड़की से मिलता है तो उसे अपनी सारी जिम्मेदारियों का एहसास होता है।