जब हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तब वह बिल्कुल परफेक्ट स्पीड पर चलता है लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसकी स्टोरेज काफी भर जाती है और परफॉर्मेंस में कमी आने लगती है.
इस समस्या को दूर करने के लिए आपको नया फोन लेने की ज़रूरत नहीं है. यहां यहां हम आपके लिए 5 ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने उसी पुराने फोन को नए जैसा बना सकते हैं.
जब कभी भी आपको लगे कि आपका स्मार्टफोन लैग करने लगा है तब उसे रीस्टार्ट करें और फिर परफॉरमेंस में बदलाव देखें.
अगर आपके स्मार्टफोन की स्टोरेज 90% से ज़्यादा भरी हुई है तो अपने स्मार्टफोन की स्टोरेज को खाली कर लें और बेहतर परफॉरमेंस अनुभव करें.
अपने स्मार्टफोन के अंदर की ऐप्स जैसे गूगल क्रोम के कैश को क्लियर करने से आपका स्मार्टफोन बेहतर काम करने लगेगा।
अपने स्मार्टफोन के एनिमेशन्स को कम या बंद कर देने से उसकी परफॉरमेंस मक्खन जैसी स्मूद हो जाएगी.
कभी कभी सॉफ्टवेयर अपडेट न करने से हमारा स्मार्टफोन धीमा हो जाता है.
अगर आपके स्मार्टफोन में कम स्टोरेज है तो बड़ी ऐप्स के "Lite" वर्जनस को डाउनलोड करें और स्टोरेज बचाएं।
अगर इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद भी आपका स्मार्टफोन स्लो चल रहा है तो उसे रीसेट करना आखिरी ऑप्शन है, लेकिन रीसेट से पहले ज़रूरी डेटा बैकअप कर लें.