अक्सर हमारे स्मार्ट टीवी के ऐप्स धीमें इसलिए हो जाते हैं क्योंकि उनमें टेम्परेरी डेटा भर जाता है. इसे साफ़ करने के लिए आपको अपने स्मार्ट टीवी की सेटिंग्स में जाकर इन फाइल्स को डिलीट करना चाहिए.
अपने स्मार्ट टीवी पर अपडेट्स को बंद करना इसलिए ज़रुरी है क्योंकि कई बार फालतू की अपडेट्स भी डाउनलोड हो जाती हैं, जिनकी ज़रूरत नहीं होती।
हमेशा अपने टीवी के साथ मिले हुए रिमोट का ही इस्तेमाल करें, इस से टीवी की स्पीड स्लो नहीं होती.
अगर आपके टीवी में नेटवर्क धीरे काम कर रहा है तो संभव है कि वो वायरलेस कनेक्शन की वजह से हो रहा हो. अगर आपके पास Ethernet केबल हो तो उसका उपयोग करें।
स्मार्ट टीवी में से फालतू के ऐप्स हटा देने से उसका स्पेस भी खाली हो जाता है और उसकी स्पीड भी बढ़ जाती है.
अगर आपके स्मार्ट टीवी की स्पीड अचानक ही धीमी हुइ हो तो उसको रीस्टार्ट करके देखें।
स्मार्ट टीवी के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने से उसमें बग्स नहीं आते और वह बेहतर काम करता है.
गर्मी के मौसम में संभव है कि ओवरहीट होने से धीमा चल रहा हो. अपने टीवी को हमेशा ठंडी जगह रखें और गरम होने पर उसे ठंडा होने का भरपूर समय भी दें.