इन सात मूवीज़ के साथ हर दिन लें एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज

BY : STUTI GUPTA

Jolly LLB 3

यह मूवी एक ऐसे वकील की कहानी बयां करती है जो अपने तरीके से केस को सुलझाता है और लोगों को न्याय दिलाता है। इस मूवी में अक्षय कुमार ने जोली नाम के वकील का किरदार निभाया है।

Sitaare Zameen Par

यह मूवी काफी इमोशनल और ड्रामेटिक है। इसमें एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है जो पढ़ाई में दूसरों से थोड़ा अलग होता है और उसकी समझने की शक्ति कम होती है। लेकिन जब उसे आमिर खान का साथ मिलता है, तो वह खुद को आत्मविश्वासी (कॉन्फिडेंट) महसूस करने लगता है।

 Kantara: A Legend

यह फिल्म प्रकृति से जुड़ी हुई है और इसमें पुरानी संस्कृति को खूबसूरती से दिखाया गया है। साथ ही इसमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया है। यह मूवी थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है।

Thamma

यह मूवी एक काल्पनिक कहानी बयां करती है जिसमें एक ऐसी प्रजाति को दिखाया गया है जो बेहद खतरनाक और खूंखार होती है। इसमें एक सामान्य व्यक्ति भी दिखाया गया है, जिसमें उन ही जीवों जैसी ताकत होती है, 

Ek Deewane Ki Deewaniyat

यह मूवी एक ऐसे लड़के की कहानी है जो एक लड़की से एकतरफा प्यार करता है, लेकिन लड़की उससे प्यार नहीं करती। इस कारण वह प्यार में पूरी तरह खो जाता है।

Dhadak 2

यह दिल छू लेने वाली मूवी है जिसमें एक कपल समाज की बंदिशों को तोड़कर एक-दूसरे के साथ खुश रहना चाहता है। लेकिन समाज उन्हें अलग करने के लिए हद पार कर देता है और लड़के की हत्या कर दी जाती है।

War 2

इस मूवी में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ थ्रिल भी देखने को मिलेगा। इसमें कबीर नाम का एक युवक आपराधिक नेटवर्क के लिए काम करने लगता है। लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि उसे अपने ही करीबी दोस्त से लड़ना पड़ता है।