OTT पर देखने लायक 7 वो मलयालम फ़िल्में, जिन्हें देख इंस्टेंटली खिल जाएगा चेहरा

Nijan Prakashan

इस  फ़िल्म को आप मनोरमा मैक्स पर देख सकते हैं   इस फ़िल्म की कहानी सच में हसा देने वाली है. इस कहानी में एक सेल्फ सेंटर्ड आदमी पर है जो विदेश जाने के बड़े सपने बुनता है. लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है, प्रकाशन अपने स्वार्थी स्वभाव को छोड़कर बेहतर बनता है और जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातों को भी सीखता है.

Pachuvum Athbutha Vilakkum

इस  फ़िल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं यह फ़िल्म एक दयावान आदमी की कहानी है जो अपने सफ़र पर एक बुढ़ी औरत की मदद करता है. इस सफ़र में वह एक मिशन का हिस्सा बन जाता है जो उसकी पुरी ज़दगी को बेहतर कर देता है.

Sudani from Nigeria

इस  फ़िल्म को आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं यह कहानी एक फुटबॉल टीम मैनेजर, मजीद की कहानी है जो एक घायल नाइजीरियाई प्लेयर के साथ दोस्ती करता है.

Bro Daddy

इस  फ़िल्म को आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं यह कहानी एक साधारण परिवार की है जिसमें कोमैडी कूट कूट कर भरी है. ये फ़िल्म एक अनएक्सपेक्टेड प्रेगनेंसी की कहानी है जो एक बाप और बेटे के रिश्ते को दर्शाती है.

Ustad Hotel 

इस  फ़िल्म को आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं यह फ़िल्म एक दिल छूने वाली यंग शेफ के अपने दादा से वापिस मिलाप की कहानी है जो उनके साथ एक छोटा सा रेस्टोरेंट चलाता है और धीरे धीरे समझता है की खाना बनाना एक कला है.

June

इस  फ़िल्म को आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं जून एक कमिंग ऑफ़ ऐज फ़िल्म है जो जून सारा जोए की टीनेज से लेकर बढ़े हो जाने तक की कहानी को कैप्चर करती है.

Jomonte Suvisheshangal

इस  फ़िल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं यह कहानी एक यंग आदमी की है जिसे आर्थिक परेशानियों के चलते जल्दी पारिवारिक ज़िम्मेदारी संभालनी पड़ती हैं. जैसे जैसे वह अपनी जिंदगी को सुधारता है वैसे वैसे अपने पिता के साथ परिवार में होने का अर्थ भी समझाता है