Xiaomi 17 Ultra खरीदने से पहले देख लें इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट, हो सकते हैं बेहतर ऑप्शन

AANYA SHUKLA 

2026 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की रेस और भी तेज हो गई है, अगर आप Xiaomi 17 Ultra खरीदने का सोच रहे हैं, तो बाजार में कुछ ऐसे स्मार्टफोन भी हैं जो कैमरा, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

Apple का iPhone 17 Pro Max प्रीमियम डिजाइन, दमदार A-series चिप और शानदार कैमरा सिस्टम के लिए जाना जाता है, लंबी बैटरी लाइफ और iOS का स्मूथ एक्सपीरियंस इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाता है।

iPhone 17 Pro Max (Rs 1,34,990)

iPhone 17 Pro में भी लगभग वही पावरफुल चिप और कैमरा सेटअप मिलता है जो Pro Max में होता है, कॉम्पैक्ट डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह शानदार फ्लैगशिप विकल्प माना जा रहा है।

iPhone 17 Pro (Rs 1,32,490)

Google Pixel 10 Pro XL अपने AI फीचर्स और शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है, इसमें क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और बेहतरीन फोटोग्राफी मिलती है।

Google Pixel 10 Pro XL (Rs 1,24,999)

Vivo X300 Pro खासतौर पर कैमरा लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है,, इसमें एडवांस्ड कैमरा सेंसर, प्रीमियम डिजाइन और दमदार बैटरी मिलती है जो इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में मजबूत बनाती है।

Vivo X300 Pro (Rs 1,09,999)

Oppo Find X9 Pro में हाई-एंड प्रोसेसर, शानदार AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है,  इसका प्रीमियम डिजाइन और कैमरा सिस्टम इसे खास बनता है।  

Oppo Find X9 Pro (Rs 1,09,999)

OnePlus 15 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस कम कीमत में चाहते हैं, इसमें तेज प्रोसेसर, स्मूथ UI और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

OnePlus 15 (Rs 72,999)

iPhone 17 उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो Apple का एक्सपीरियंस  कम कीमत में चाहते हैं, इसमें दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और भरोसेमंद कैमरा मिलता है।

iPhone 17 (Rs 82,900)