AANYA SHUKLA
देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर महंगा और सप्लाई कम होने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना गैस के कुकिंग कैसे होगी। अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसे आसान विकल्प हैं जिनसे आप गैस के बिना भी खाना बना सकते हैं।
अगर घर में बिजली है तो इंडक्शन कुकटॉप गैस का सबसे आसान विकल्प है, इसमें जल्दी खाना बनता है और इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है।
राइस कुकर सिर्फ चावल के लिए ही नहीं, बल्कि दाल, खिचड़ी और सब्जियां बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है, यह छोटे परिवार के लिए काफी काम का उपकरण है।
माइक्रोवेव ओवन में खाना गर्म करने के साथ-साथ कई चीजें पकाई भी जा सकती हैं, यह समय बचाने वाला अच्छा विकल्प माना जाता है।
छोटी लेकिन काम की चीज इलेक्ट्रिक केतली है, इसमें नूडल्स, अंडे और सूप जैसी चीजें जल्दी तैयार की जा सकती हैं।
अगर आप बिजली और गैस दोनों बचाना चाहते हैं तो सोलर कुकर भी अच्छा विकल्प हो सकता है, यह सूरज की रोशनी से खाना पकाता है और पर्यावरण के लिए भी बेहतर है