AANYA SHUKLA
गर्मी शुरू होते ही जब हम महीनों से बंद पड़े कूलर को चालू करते हैं, तो उससे आने वाली बदबू परेशान कर देती है, लेकिन अब आपको सर्विस सेंटर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप अपने कूलर को खुद ही साफ करके उसे फिर से नया जैसा बना सकते हैं।
लंबे समय तक बंद रहने के कारण कूलर के अंदर पानी जमा हो जाता है, जिससे फंगस, बैक्टीरिया और धूल जम जाती है। यही बदबू का मुख्य कारण बनता है।
कूलर का पानी पूरी तरह निकाल दें और टैंक को ब्रश और डिटर्जेंट से अच्छी तरह साफ करें, इससे जमी गंदगी और बदबू दोनों खत्म हो जाती हैं।
टैंक में थोड़ा सा सिरका या बेकिंग सोडा डालकर 15-20 मिनट छोड़ दें, यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और बदबू दूर करता है।
कूलर के पैड्स को बाहर निकालकर साफ पानी से धो लें और धूप में अच्छी तरह सुखाएं, गीले या गंदे पैड्स से ही ज्यादा बदबू आती है।
कूलर के अंदर लगे पंखे और मोटर पर धूल जम जाती है, सूखे कपड़े या ब्रश से इसे साफ करें ताकि हवा भी साफ और तेज आए।
सफाई के बाद कूलर को कुछ घंटों के लिए धूप में जरूर रखें, इससे अंदर की नमी खत्म होती है और बदबू दोबारा नहीं बनती।