सबसे तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं ये 5 कूलर.. भीषण गर्मी में देंगे कश्मीर जैसी ठंडक!

हर साल की तरह इस साल भी गर्मी ने भारत में नए रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले हिटवेव की चेतावनी जारी कर दी है. गर्मी से बचने के लिए हर घर में स्मार्ट फीचर्स वाले कूलर तो होने ही चाहिए. इन 5 कूलर्स में हैं बेहतरीन और दमदार फीचर्स जो इस गर्मी आपको रखेंगे ठंडा!

Symphony Diet 3D 55i+ (12,487 रुपये)

55L के इस टावर कूलर में एक बढ़िया स्लिम डिज़ाइन आता है और इसमें 3D कूलिंग का भी फीचर मिलता है. इसके साथ ही इसमें एक शक्तिशाली ब्लोअर मिलता है जो 300 फूट तक दमदार कूलिंग देता है और इसमें साफ हवा देने के लिए iPure फीचर भी है. इसका टच स्क्रीन डिस्प्ले इसकी शान है.

Crompton Ozone  75L (11,981 रुपये)

75L का यह कूलर ह्यूमिडिटी कंट्रोलर के साथ आता है और इसमें हाई डेंसिटी हनीकोंब पैड्स के साथ ही ऑटो ड्रेन और ऑटो फिल फीचर भी मिलता है. इस कूलर का सबसे बेहतरीन फीचर है इसका इन्वर्टर कम्पेटिबिलिटी मोड. इसमें 4200m3/hr की एयर डिलीवरी भी मिलती है.

Bajaj 70L Desert Cooler (10,299 रुपये)

70L के इस कूलर में 78 फूट तक का एयर थ्रो देने की क्षमता है और इसके साथ ही इसमें 3 तरफ का मास्टर कूलिंग फीचर भी है. इसमें एंटी बैक्टीरियल हनीकोंब पैड्स भी मिलते हैं. यह कूलर भी इन्वर्टर रेडी है और बिजली जाने पर भी अच्छी कूलिंग देने की क्षमता रखता है.

Havells Celia Cooler 55L (12,778 रुपये)

इस इन्वर्टर रेडी कूलर में आइस चैंबर के साथ 55L का बड़ा वाटर टैंक मिलता है और इसमें ऑटो फिल फीचर भी है. इसकी तीनो तरफ हनीकोंब पैड्स मिलते हैं जो दमदार कूलिंग देते हैं. इसकी खास बात है इसका कम आवाज़ करने वाला फैन.

Kenstar Mahakool HC 90 (14,383 रुपये)

कम बिजली खाने वाले इस कूलर में 45.7 सेंटीमीटर का बड़ा फैन मिलता है और इसमें लगे पहीये इसे एक कमरे से दूसरे में ले जाने के काम को आसान बना देते हैं. इसमें क्वाड्रा फ्लो टेक्नोलॉजी मिलती है जो आपके घर को कश्मीर बना देगी. इस कूलर पर एक साल की वारंटी मिलती है और इसके पंप और मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलती है.