5 बेस्ट मिनी एयर कूलर्स, जो चुटकियों में देंगे गर्मी से राहत!

AANYA SHUKLA 

गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है, कैसे मिले तुरंत राहत बिना बड़े AC या कूलर के तो आपके लिए हैं ये 5 बेहतरीन मिनी एयर कूलर्स, जो छोटे, पोर्टेबल और बेहद असरदार हैं।

अगर आप एक ब्रांडेड और भरोसेमंद कूलर ढूंढ रहे हैं तो Symphony का ये मॉडल बेस्ट है। ये ज्यादा बिजली नहीं खाता और आप इसे USB से भी चला सकते हैं। छोटे कमरे, हॉस्टल या ऑफिस टेबल पर रखने के लिए एकदम सही है।

Symphony Diet Mini Air Cooler (Rs 5,791)

Bajaj का यह मिनी कूलर साइज में छोटा लेकिन हवा में बड़ा है, इसमें आपको मिलते हैं तीन स्पीड ऑप्शन और  हवा अपनी मर्ज़ी से सेट कीजिए, न कोई झंझट, न शोर बस ठंडी हवा का मज़ा।

Bajaj Mini Cool Breeze (Rs 6,299)

अगर आप थोड़ा मॉडर्न और स्मार्ट कूलर चाहते हैं तो ये वाला आपको पसंद आएगा। ये सिर्फ हवा नहीं देता बल्कि कमरे में ह्यूमिडिटी भी बढ़ाता है, यानी हवा एकदम सॉफ्ट लगती है। इसमें LED लाइट भी है जो रात में ये नाइट लैंप की तरह भी काम करता है।

Arctic Air Ultra (Rs 999)

Crompton का ये मॉडल उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं लंबे समय तक चलने वाला कूलर। इसका एयरफ्लो बहुत स्ट्रॉन्ग है और 7 लीटर का टैंक आसानी से पूरी रात चला देता है। घर या स्टडी रूम के लिए बेस्ट ऑप्शन।

Crompton Chiller Mini Air Cooler (Rs 3,900)

अगर आपका बजट कम है, तो ये कूलर आपकी जेब के हिसाब से परफेक्ट रहेगा। ये USB से चलता है, मतलब आप इसे लैपटॉप या मोबाइल चार्जर से भी चला सकते हैं। छोटा, हल्का और कैरी करने में आसान  एकदम ट्रैवल फ्रेंडली।

Portable USB Mini Air Cooler (Rs 899)