5 सबसे सस्ते और बेहतरीन AC, जेब पर हल्के ठंडक में भारी

AANYA SHUKLA 

तापमान बढ़ते ही AC की डिमांड बढ़ जाती है लेकिन सवाल है कौन सा AC खरीदे जो जेब पर हल्का और कूलिंग में धांसू हो.

Voltas का ये मॉडल उन लोगों के लिए है जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ बजट में AC चाहते हैं। 1.5 टन की क्षमता वाला ये AC मध्यम आकार के कमरे के लिए एकदम सही है। इसकी 3-स्टार रेटिंग बिजली की खपत कम रखती है और इंस्टॉलेशन भी आसान है। यही वजह है कि इसे लोग “बजट किंग AC” कहते हैं।

Voltas 1.5 Ton 3 Star Window AC (Rs 22,990)

अगर आप बिजली के बिल को लेकर परेशान रहते हैं तो Blue Star का यह 5-स्टार मॉडल आपके लिए सबसे सही रहेगा। इसकी कूलिंग फास्ट है और बॉडी मजबूत, यानी एक बार खरीद लिया तो सालों तक चलेगा, थोड़ी कीमत ज़रूर ज्यादा है, लेकिन लॉन्ग टर्म में ये सबसे ज्यादा बचत करवाता है।

Blue Star 1.5 Ton 5 Star Inverter Window AC (Rs 31,390)

Whirlpool का ये AC अपनी स्टाइलिश डिज़ाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें 5-in-1 Convertible कूलिंग मोड दिया गया है जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से ठंडक को एडजस्ट कर सकते हैं। यह घर और फैमिली दोनों के लिए एक स्मार्ट और बजट फ्रेंडली विकल्प है।

Whirlpool 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC (Rs 29,990)

Made in India ब्रांड Godrej ने इस मॉडल से अच्छा किफायती विकल्प पेश किया है। इसमें इको-फ्रेंडली गैस का इस्तेमाल किया गया है जो वातावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती। कूलिंग बढ़िया है, टिकाऊपन मजबूत और बिजली खर्च भी कम। देसी ब्रांड पर भरोसा करने वालों के लिए यह बढ़िया डील है।

Godrej 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC  (Rs 30,386)

Hitachi का ये मॉडल छोटे कमरों या ऑफिस स्पेस के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसकी इन्वर्टर तकनीक बिजली की खपत को कम करती है, जबकि इसकी कूलिंग तेज और शोर बहुत कम है। छोटे परिवार या अकेले रहने वालों के लिए यह AC परफेक्ट चॉइस साबित होता है।

Hitachi 1 Ton 3 Star Inverter Split AC (Rs 31,390)