चुंबक जैसी फुल-ऑफ-कॉमेडी हैं ये 8 सीरीज, पूरा घर लगाएगा हंसी के ठहाके!

टीवीएफ ट्रिपलिंग: जी5 पर आने वाली इस सीरीज़ की कहानी तीन भाई-बहनों के इर्दगिर्द घूमती है। जिनकी मुलाक़ात सालों बाद होती है। फिल्म में दिखाया गया है की कैसे तीनों अपनी-अपनी परेशानियों से डील कर रहे होते हैं। इस सीरीज़ को IMDb पर 8.5 की रेटिंग प्राप्त हुई है।

ये मेरी फैमिली: एमेक्स प्लेयर का यह शो दशकों की कहानी कहता है, यह शो यकीनन आपके स्कूल और बचपन की याद को तरो-ताज़ा कर देगा। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है।

ये मेरी फैमिली: एमेक्स प्लेयर का यह शो दशकों की कहानी कहता है, यह शो यकीनन आपके स्कूल और बचपन की याद को तरो-ताज़ा कर देगा। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है।

माइंड द मल्होत्राज: प्राइम वीडियो पर आने वाली इस सीरीज़ की कहानी एक ऐसे कपल के इर्दगिर्द घूमती है, जिनके आसपास हर कपल का रिश्ता टूट रहा होता है, ऐसे में दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चिंता करते हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है।

होम शांति: जियो हॉटस्टार पर आने वाली इस सीरीज़ की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्दगिर्द घूमती है, जो अपना घर बनवाते समय कई तरह के उतार-चढ़ाव से गुज़रते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

द आम आदमी फैमिली: ज़ी5 पर आने वाले इस शो की कहानी एक ऐसे मिडल क्लास 'शर्मा' परिवार के इर्दगिर्द घूमती है, जो अपने सामने आने वाली कठिनाइयों से डील कर रहे होते हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है।

पॉटलक: शास्त्री परिवार एक दूसरे के साथ अच्छे और मजबूत रिश्ते बनाने के लिए पॉटलक लंच की शुरुआत करते हैं। जिस लंच में कुछ मजेदार किस्से होते हैं। यह सीरीज़ सोनी लिव पर उपलब्ध है और इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।

हैप्पी फैमिली: कंडीशन्स अप्लाई: प्राइम वीडियो पर आने वाली इस सीरीज की कहानी ढोलकिया परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, इस परिवार में कई उतार-चढ़ाव आते हैं जो आपको जमकर हंसाएंगे। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है।