आज है 2019 का पहला और अनोखा चंद्र ग्रहण, देखें लाइव

आज है 2019 का पहला और अनोखा चंद्र ग्रहण, देखें लाइव
HIGHLIGHTS

Lunar Eclipse 2019 के नाम से जाना जा रहा 2019 का चंद्र ग्रहण बहुत ही ख़ास और अनोखा है। जी हाँ, ये साल का पहला चंद्र ग्रहण है जिसमें चंद्रमा 15 फीसदी बड़ा दिखाई देता है।

खास बातें:

  • 3 घंटे 30 मिनट का होगा ग्रहण
  • America, Greenland और Europe में दिखना संभव
  • 30 प्रतिशत ज्यादा तेज हो जाएगी चाँद की रौशनी

 

आज 2019 का पहला चंद्र ग्रहण पड़ा है जिसे Lunar Eclipse 2019 के नाम से भी जाना जा रहा है। यह ग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और साथ ही इस दिन निकलने वाले चंद्रमा को Super Blood Wolf Moon का नाम दिया जाता है। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए इसे कहा जाता है क्योंकि इस दिन ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है। यह ग्रहण सुबह 10:41 बजे से शुरू हुआ है और 3 घंटे 30 मिनट का होगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

विशेषज्ञों के मुताबिक इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा धरती के काफी नजदीक होता है। की खासियत यह है कि यह साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण है। इसके बाद एक साल के अंतराल पर यानी 29 मई 2021 को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यही वजह है कि इसे बहुत ही ख़ास बताया जा रहा है।

आखिर क्यों खास और अनोखा है ये ग्रहण?

आपको बता दें कि आज के इस चंद्र ग्रहण को बहुत ही खास और अनोखा माना जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्रहण में चांद की रोशनी 30 फीसदी ज्यादा तेज हो जाएगी। इसके साथ ही चंद्रमा भी 15 फीसदी बड़ा दिखाई देगा।  ऐसा कहा जाता है की वायुमंडल में जितना अधिक प्रदूषण होता है चांद भी उतना ही लाल चमकता है। इसीलिए यह लाल रंग का होगा।

क्या होगा चंद्र ग्रहण के दौरान?

चंद्र ग्रहण के दौरान पहले चरण में चांद में कोई खास अंतर तो नहीं दिखाई देगा लेकिन दूसरे चरण में धीरे-धीरे ग्रहण दिखाई देना शुरू होगा। इसके बाद लगभग 90 मिनट के बाद चांद पूरी तरह से लाल हो जाएगा। फिर प्रक्रिया ऐसे ही उल्टे क्रम में शुरू होगी। यह भी कहा जा रहा है कि अगर मौसम साफ रहा तो तो ग्रहण का यह नज़ारा शानदार होगा।

ऐसे देख सकते हैं 'ऑनलाइन चंद्र ग्रहण'

National Geographic की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के लोग Super Blood Wolf Moon Lunar Eclipse के सभी चरणों को अच्छे से देख पाएंगे। America, Greenland और Europe में इसे देखा जा सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और एशिया में ये नजारा देखने को नहीं मिलेगा। भारत में भी इसे नहीं देखा जा सकेगा। अगर आप इसे लाइव देखना चाहते हैं तो timeandate.com इसका लाइव आयोजन कर रहा है, आप आसानी से इसे देख सकते हैं।

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo