अन्तरिक्ष वैज्ञानिकों ने खोजा Alien Planet

अन्तरिक्ष वैज्ञानिकों ने खोजा Alien Planet
HIGHLIGHTS

यह प्लानेट धरती से 520 प्रकाशवर्ष की दूरी पर मौजूद

गैस और धूल के कणों से भरा हुआ है यह ग्रह

अन्तरिक्ष वैज्ञानिकों ने पहली बार एलियन प्लानेट की खोज की है और यह प्लानेट घने गैस आर धूल के कणों से भरा हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्लानेट एबी ऑरिजे नाम के एक तारे के चारों ओर बन रहा है। एबी ऑरिजे का द्रव्यमान सूर्य की तुलना में 2.4 गुना ज़्यादा है। यह प्लानेट धरती से 520 प्रकाशवर्ष की दूरी पर मौजूद है।

प्लानेट को चिली में स्थित यूरोपीय साउथर्न ऑब्जरवेटरी के वेरी लॉर्ज टेलिस्कोप से पहली दफा देखा गया है। वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप का उपयोग एक ग्रह की उपस्थिती से उत्पन्न एबी ऑरिगे के चारों ओर घूमती हुई डिस्क के भीतर एक सर्पिल संरचना का पता करने के लिए किया था। इस सर्पिल संरचना में गैस और धूल के एक पैटर्न का पता लगा है।

पेरिस के अंतरिक्ष वैज्ञानिक एंथनी बोक्लेडेटी ने बताया है कि, एक ग्रह को अपना पूरा रूप लेने में कई मिलियन साल का समय लगता है इसलिए इसके जन्म के बारे में कुछ कहना मुश्किल है। यह ग्रह सूर्य से पृथ्वी की दूरी के लगभग 30 गुना अधिक दूर है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक बड़ा गैसीय प्लानेट जैसा है जो पृथ्वी या मंगल ग्रह जैसा चट्टानी नहीं है। यह एलियन प्लानेट हमारे सौर मण्डल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति से भी बड़ा हो सकता है।

अब तक हमारे सौर मण्डल के अलावा तारों की प्रक्रिमा करते हुए 4,000 से अधिक ग्रहों की खोज की जा चुकी है। वैज्ञानिक इस बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं कि नए तारों के आसपास बने इन डिस्क में ठंडी गैस और धूल कैसे पैदा होते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo