अब AI ऐप करेगा दुनियाभर के मच्छरों का सफाया

अब AI ऐप करेगा दुनियाभर के मच्छरों का सफाया
HIGHLIGHTS

क्या आप एक ऐसी दुनिया के बारे में सोचना चाहेंगे जहँ एक भी मच्छर न हो? जी हाँ, आने वाले दिनों में कुछ ऐसा ही हो सकता है। गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet Ink ने दुनियाभर से मच्छरों को साफ़ करने का ज़िम्मा उठाया है।

खास बातें:

  • मच्छरों की लगभग 3500 प्रजातियां हैं
  • Fresno County, California में होंगे ट्रायल
  • AI ऐप की ली जाएगी मदद

 

Google की पैरेंट कंपनी Alphabet इस समय मच्छरों से होने वाली बिमारियों पर काम कर रही है और साथ ही मच्छरों को पूरी तरह से खत्म करने किओ योजना भी बना रही है। कंपनी ने इसकी शुरुआत Fresno County, California से की है। कंपनी के मुताबिक अगर यह ट्रायल प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे बाकी जगह भी इस तरीके को अपनाया जायेगा। आपको बता दें कि Verily Life Sciences, जो कि Alphabet की ही एक रिसर्च आर्गेनाइजेशन है, उसने यह प्रोजेक्ट हाथ लिया है। सफल ट्रायल के बाद Google बाकी जगह जहाँ dengue, chikungunya और Zika जैसी बीमारियां मच्छरों की वजह से ही होती हैं और लोगों की मौत का कारण बनती हैं, वहां इस तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा।

Life science से जुड़ी कई कंपनियां भी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। Alphabet Ink एक smart contact lens की मदद से इस काम को अंजाम देने के बारे में सोच रही है। इसके साथ ही इस प्रोसेस में कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एप्‍लीकेशन की मदद भी लेगी। आपको बता दें कि मच्छर की वजह से ही दुनिया में हर दिन कई मौतें होती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मच्छर से होने वाली बीमारियों के चलते दुनिया भर में हर साल करीब 10 लाख लोग मरते हैं। इसके साथ ही पूरी दुनिया में मच्छरों की लगभग 3500 प्रजातियां हैं।

कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने इसकी तैयारी ज़ोरशोर से शुरू कर दी है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार है जब गूगल की पेरेंट कंपनी 'अल्‍फाबेट इंक' दुनियाभर में मच्छरों से होने वाली बीमारी को खत्म करने के लिए कुछ ऐसा करने जा रही है। आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए Google ने एक 'हेल्थ चीफ एक्जीक्यूटिव' भी रखा हुआ है जिससे इस पर और अच्छी से काम किया जा सके और हर एक बारीकी सामने आये।

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo