Split AC की घर में नहीं है जगह तो ये वाले Window AC रहेंगे बेस्ट ऑप्शन, देखें प्राइस और अन्य डिटेल्स

गर्मी का पारा निरंतर बढ़ रहा है, आए दिन हीट वेव गर्मी को पहले दिन से ज्यादा बढ़ा देती है। इस समय बाजारों में AC खरीदने वालों की भीड़ जमा हो गई है, ऑनलाइन बाजार को लेकर भी ऐसा ही कहा जा सकता है। इसपर बढ़िया ऑफर और डिस्काउंट आदि के अलावा नए एसी का सस्ते में लॉन्च होना भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गर्मी बढ़ रही है तो जाहिर है कि जिनके बजट में एसी आता है, वह उसे खरीदने वाले हैं। हालांकि, सवाल यहाँ यह उठता है कि कौन सा एसी लिया जाए, क्या आपको Split AC की ओर जाना चाहिए या आपको Window AC खरीदना चाहिए? अब अगर आपके घर में SPlit AC की जगह नहीं है, आप कहीं ऐसे इलाके में रहते हैं जहां कमरे छोटे और SPlit AC के पाइप आदि के लिए जगह बिल्कुल नहीं है तो आपको Window AC के साथ जाना चाहिए। हालांकि, अगर आपके घर पर इन दोनों के लिए ही जगह नहीं है तो आप पहियों वाले या Portable AC के साथ जा सकते हैं।

हालांकि, आज हम आपको कुछ सबसे दमदार विंडो एसी की डिटेल्स देने वाले हैं, जिन्हें आप इन गर्मियों में खरीद सकते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि इनका सर्विसिंग का खर्च कम है और यह लमबी समय तक भी चलते है। इसके अलावा इनके पार्ट पर होने वाला खर्च भी स्प्लीट एसी के मुकाबले बेहद कम है। आइए अब पूरी लिस्ट प्राइस के साथ देखते हैं और जानते है कि आप इन सबसे दमदार विंडो एसी को कहाँ से खरीद सकते हैं।

30000 रुपये के अंदर मिल जाने वाले हैं ये विंडो एसी?

अगर आपका बजट 25000-30000 रुपये के आसपास है तो आपको ये विंडो एसी बेहद ही ज्यादा पसंद आ सकते हैं। हमने इस लिस्ट में इसी प्राइस रेंज में आने वाले window AC’s को शामिल किया है। आइए अब पूरी लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं।

O General का 0.8 Ton का Window AC
कीमत: 28,990 रुपये के आसपास

यह एसी अपने आप में एक दमदार AC है और इसकि रेटिंग की बात करें तो यह 3.2 W/W है। इसके अलावा इसी कूलिंग क्षमता 2950W के आसपास की है। इसमें आपको एक सिंगल स्पीड कंप्रेसर मिलता है, जो Fixed Speed Technology के साथ आता है। इसके अलावा इसकि बिजली खपत को देखा जाए तो यह 712.95kWh के आसपास है।

Voltas 183 Vectra Pearl 1.5
कीमत: 29,900 रुपये के आसपास

Voltas 183 Vectra Pearl आपको 1.5 ton की क्षमता प्रदान करता है, इसके अलावा इसमें आपको डस्ट फ़िल्टर भी मिलता है। यह 48 डिग्री वाले तापमान को भी नॉर्मल करने के लिए जाना जाता है। अगर इसमें सालाना बिजली की खपत को देखा जाए तो यह 1185.93kWh के आसपास है। इसमें आपको R32 रिफ्रीजरेंट गैस मिलती है, यह 100% कॉपर कंडेंसर से लैस है इसके अलावा यह 230 वॉल्ट की रेंज में आसानी से काम करता है।

Godrej 1.5 Ton Window AC
कीमत: 28,490 रुपये के आसपास

इस AC को देखा जाए तो यह 3 Star Rating के साथ आता है, इसके अलावा इसमें सालाना बिजली की खपत 1203.74 निट्स के आसपास है। इसमें आपको ISEER की वैल्यू भी 3.15 के आसपास मिल जाती है। इसमें भी आपको R32 गैस के अलावा 100% कॉपर का कंडेंसर और ब्लू फिन्स मिलते हैं।

Blue Star 1.5 Ton Window AC
कीमत: 29,999 रुपये के आसपास

ये वाला एसी भी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है, इसमें 16548 किलोवाट की कूलिंग पावर मिलती है, इसके अलावा इसमें भी आपको एक डस्ट फ़िल्टर मिल जाता है। इसमें सालाना बिजली की खपत 1192.12 यूनिट के आसपास है। इसके अलावा इसकि ISEER वैल्यू 3.15 के आसपास है।

Carrier 1.5 Ton Window AC
कीमत: 28,990 रुपये के आसपास

कैरियर के इस एसी को भी देखा जाए तो इसमें भी 1.5 टन की क्षमता मिल जाती है , इसके साथ साथ आपको इसमें 5000W की Cooling क्षमता और R32 गैस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यह इंवर्टर तकनीकी पर चलता है। इसमें 52 डिग्री तक के तापमान में काम करने की दक्षता मिलती है। इसके अलावा यह बिजली की सालाना खपत के तुअर पर 1210.35 kWh तक लेता है।

अगर आप इनमें से किसी भी विंडो एसी को खरीदना चाहते हैं तो आपको Amazon India के अलावा Flipkart पर भी यह खरीदने के लिए मिल जाने वाले हैं। हालांकि, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर कीमत दोनों की अलग अलग हो सकती है। इतना ही नहीं, सभी एसी आप ऑफलाइन बाजार से भी आसानी से खरीद सकते हैं। यहाँ आपको इलाके के हिसाब से प्राइस में कुछ बदलाव नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: अब YouTube पर इन लोगों की होगी मौज.. अपनी भाषा में दिखेगा Thumbnail, देखें क्या यूट्यूब का ये नया फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :