HIGHLIGHTS
iPhone यूजर्स ऐसे बनाएं खुद के व्हाट्सऐप स्टिकर
व्हाट्सऐप के 23.7.82 वर्जन पर उपलब्ध हैं ये फीचर्स
अभी टेक्स्ट के साथ कस्टमाइज़ नहीं हो सकते हैं ये स्टिकर्स
WhatsApp यूजर्स अक्सर एक दूसरे को स्टिकर्स भेज रहे होते हैं जिसके लिए उन्हें कुछ टाइप करने की भी जरूरत नहीं और रिसीव किए गए स्टिकर्स को बस सेव करना होता है। व्हाट्सऐप पर स्टिकर्स को काफी पसंद किया जाता है। आप iOS डिवाइसेज पर बिना कोई ऐप इंस्टाल किए अपनी पसंद के स्टिकर्स बना कर आगे फॉरवर्ड कर सकते हैं।
Surveyहाल ही में WhatsApp ने कुछ नए फीचर्स को जारी किया था और अब iOS डिवाइसेज पर व्हाट्सऐप के नए फीचर्स को अपडेट किया गया है। जिसमें से एक के जरिए आप अपने खुद के स्टिकर भी बना सकते हैं।

यह नया फीचर आईफोन डिवाइसेज पर WhatsApp के 23.7.82 वर्जन पर उपलब्ध है। आप ऐप स्टोर से जाकर अपने व्हाट्सऐप को अपडेट कर सकते हैं। एक बार अपडेट होने के बाद आप आसानी से स्टिकर बना कर भेज सकते हैं।