OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन Nord 2T को भारत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसे 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
OnePlus Nord 2T 5G के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज वेरिएंट की कीमत Rs 28,999 है जबकि 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज वेरिएंट को Rs 33,999 में लॉन्च किया गया है। OnePlus Nord 2T की सेल 5 जुलाई से शुरू होगी और फोन को ग्रे शेडो और जेड फॉग कलर में पेश किया गया है। स्मार्टफोन को Amazon, OnePlus.in, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और चुनिंदा रीटेल आउटलेट्स पर सेल किया जाएगा।
OnePlus Nord 2T में 6.43-इंच की फुल HD+ रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा, स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह फ्रंट कैमरे के लिए ऊपरी बाएं कोने में एक होल-पंच कटआउट के साथ भी आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 SoC द्वारा संचालित है जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
OnePlus Nord 2T ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी शूटर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। इसके अलावा, फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसके अलावा, इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC चार्जिंग और 50W AirVOOC फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, यह एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है और इसके ऊपर ऑक्सीजन ओएस 12 की एक परत है।
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax 2X2 MIMO, ब्लूटूथ 5.2, GPS (L1+L5 Dual Band) + GLONASS, USB टाइप-C और NFC सपोर्ट करता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
बजट में चाहिए स्टाइलिश ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच तो Shaaimu SmartFit Pro1 को कर सकते हैं कन्सिडर
07 Aug 2022
Infinix Y1 32-इंच स्मार्ट टीवी रिव्यू: 10000 रुपये से कम कीमत में बेस्ट ऑप्शन
07 Aug 2022
Amazon ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2022: Amazfit अपनी बेस्ट सेलर्स स्मार्टवॉचेस पर दे रहा बेस्ट डील्स
07 Aug 2022
Amazon ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में इन स्मार्टफोन पर शानदार डील्स की पेशकश, देखें बेस्ट डील्स
07 Aug 2022
Amazon Great Freedom Festival 2022: ये स्मार्टवॉच मिल जाएंगी अब तक की सबसे कम कीमत में
07 Aug 2022