Motorola ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी अपने नए Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा और स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित होगा।
डिवाइस क्विक हैंड्स-ऑन विडियो (जो एक GIF है) में लीक हुआ है। डिज़ाइन की बात करें तो आगामी स्मार्टफोन 2019 में आए Razr और 2020 में आए Razr 5G से अलग है। नए फोन में पिछले फोन की तरह बॉटम में चिन नहीं दिख रहा है। डिवाइस में दो मुख्य कैमरा मिल रहे हैं और डिस्प्ले के सेंटर पर पंच-होल दिया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा मिल रहा है जो इनर फोल्डिंग स्क्रीन में मौजूद होगा।
फिंगरप्रिंट स्कैनर को साइड-माउंटेड पॉवर बटन में एम्बेड किया गया है। Razr की बड़ी एक्सटर्नल स्क्रीन अब भी मौजूद है। GIF विडियो से अभी यही जानकारी ही सामने आई है लेकिन लीक से आगे भी और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
Motorola के फोल्डिंग फोन में 120Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसके फ्रंट पर पंच होल में 32MP का कैमरा दिया जाएगा। नए Razr को चिन से छुटकारा मिलने वाला है। अन्य बदलाव में फिंगरप्रिंट सेन्सर को पॉवर बटन के अंदर एम्बेड किया जाएगा।
डिवाइस को 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दिया गया है। Razr 3 को दो वर्जन में रिलीज़ किया जाएगा। फोन का बेस मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 सिस्टम पर काम करेगा। जबकि दूसरा वेरिएंट प्लस मोनिकर के साथ आएगा जिसके चिपसेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
एक अच्छा साउन्डबार खरीदने से पहले जरूर देखें Amazon की ये डील्स
01 Jul 2022
AMOLED डिस्प्ले, 108MP कैमरा के साथ Flipkart पर दिखा Infinix Note 12 5G
01 Jul 2022
80W चार्जिंग और डिमेंसिटी 1300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord 2T 5G
01 Jul 2022
फायर-बोल्ट ने पेश की रिंग 3, भारत का पहली 1.8'' ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच
01 Jul 2022
Oppo Reno 8 सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, टीज़र हुआ रिलीज
01 Jul 2022