Accelerate all you do
Get more done with limited-time deals on small business tech.
2021 की शुरुआत के साथ ही इंडिया के बाजार में नए नए स्मार्टफोंस का आना शुरू हो गया है, इसके अलावा आपको बता देते है कि जहां अन नए फोंस की बाजार में एंट्री होगी आपको पिछले साल आये या पुराने फोंस पर अपने आप ही डिस्काउंट और ऑफर्स नजर आ जाने वाला है। ऐसा ही कुछ हम Realme 7 के साथ भी देख रहे हैं। आपको बता देते है कि Realme के जाने माने फोन यानी Realme 7 पर आपको बढ़िया डिस्काउंट और ऑफर मिल रहा है। इसका मतलब है कि आपके पास Realme 7 को खरीदने पर एक बढ़िया मौक़ा है।
अगर आप Realme 7 को खरीदना चाहते हैं तो आपको Flipkart पर इसे खरीदने पर एक शानदार मौक़ा मिल रहा है। Realme 7 मोबाइल फोन पर Flipkart पर नजर आ रहा यह डिस्काउंट कोई आधिकारिक घोषणा के तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन इसे तो एक सामान्य डिस्काउंट के तौर पर देखा जाना चाहिए। यह फोन अब कम कीमत में Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
अगर आप Realme 7 मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 64GB मॉडल को Rs 14,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि फोन पर एक्सचेंज बोनस के साथ ही EMI Option भी मिल रहे हैं। अगर आप अपना फोन एक्सचेंज कर रहे हैं तो आपको एक्सचेंज की कीमत के मिलते ही यह पता चल जाएगा कि आखिर आपको Realme 7 किस कीमत में मिलने वाला है।
Realme 7 में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और इसे 90Hz हाई रिफ्रेश रेट दी गई है। फोन में AMOLED के बजाए LCD स्क्रीन दी गई है लेकिन यह हाई रिफ्रेश रेट ऑफर करती है और इसे गोरीला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Realme 7 की मोटाई 9.4 मिलीमिटर है और इसका वज़न 196.5 ग्राम है। फोन स्प्लेशप्रुफ है और इसे सिलिकॉन सीलिंग दी गई है जो इसे पानी से डैमेज होने से बचाएगी। डिवाइस में दिया गया पॉवर बटन फिंगरप्रिंट रीडर का भी काम करता है। Realme 7 मीडियाटेक हीलियो G95 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और यह ओक्टा-कोर CPU है जो Mali-G76 GPU के साथ मिलकर काम करता है। फोन में 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प मिल रहे हैं और फोन Realme UI पर काम करता है।
Realme 7 में भी Realme 7 Pro की तरह कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर F/2.0 है। Realme 7 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme का दावा है कि 65 मिनट में डिवाइस को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। डिवाइस के बॉक्स में 30W डार्ट चार्ज एडाप्टर साथ दिया गया है।
Price: |
|
Release Date: | 03 Sep 2020 |
Variant: | 64GB6GBRAM , 128GB8GBRAM |
Market Status: | Launched |
6000mAh की दमदार बैटरी वाले ये फोंस आपके बजट में होंगे बिलकुल फिट
27 Feb 2021
जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन, ये हो सकती है इसकी कीमत
27 Feb 2021
सैमसंग ने तगड़े स्पेक्स के साथ नया फोन उतारा बाज़ार में, कीमत से नहीं उठा है पर्दा
27 Feb 2021
27 Feb 2021
Samsung Galaxy M31s मोबाइल फोन का प्राइस इंडिया में हुआ बेहद कम, जानें क्या है नया दाम
27 Feb 2021