जैसा कि हम जानते हैं भारतीय बाज़ार में TWS ईयरफोंस का क्रेज़ हर दिन बढ़ रहा है। इसी बीच कई कंपनियां बाज़ार में बजट सेगमेंट में बढ़िया ईयरबड्स पेश कर रहे हैं। आज हम TAGG Liberty Buds Pro का रिव्यू कर रहे हैं जो Rs 1,199 की कीमत में भारत में उपलब्ध है। हालांकि, इसका मैक्सिमम रीटेल प्राइस Rs 2,999 है। यह डिवाइस मैट ब्लैक और पियानो व्हाइट कलर में आता है। चलिए जानते हैं बजट सेगमेंट में आए यह TWS ईयरबड्स कैसा काम करते हैं। यहां से खरीदें
यह ईयरबड्स काफी स्मूद अनुभव देते हैं और बढ़िया बिल्ड क्वालिटी के साथ आते हैं। चार्जिंग केस प्लास्टिक का बना है जो स्मूद मैट लुक देता है। ईयरबड्स का डिज़ाइन काफी साधारण है और यह आसानी से कानों में फिट हो जाते हैं। मैंने डिवाइस का मैट ब्लैक कलर रिव्यू किया है। इसका वज़न 37 ग्राम है, जिसमें ईयरबड्स का वज़न 7.6 ग्राम है और चार्जिंग केस का वज़न 29 ग्राम है। इसके अलावा इसे आईपी55 रेटिंग दी गई है जो इसे वॉटर एंड डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।
ये ईयरबड्स तीन बिल्ट-इन इक्वलाइज़र डिलीवर करता है जिसे 3 टैप्स में बदला जा सकता है जैसे पहला लो लेटेंसी गेमिंग के लिए, दूसरा एन्हेंस्ड बेस के लिए और तीसरा बैलेन्स्ड एकाउस्टिक या वोकल्स के लिए। Liberty Buds Pro के साथ 1 चार्जिंग केबल, 2 सिलिकॉन ईयरबड्स और 1 यूजर मैनुअल दिया गया है।
मैंने पिछले कुछ दिनों में इन्हें उपयोग किया है और एक अच्छा अनुभव मिला है। डिवाइस को ब्लुटूथ 5.1v सपोर्ट दिया गया है और यह 4 माइक्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह बैकग्राउंड नोइज़ कैन्सलेशन क्रिस्टल क्लियर वॉयस क्वालिटी ऑफर करते हैं। हालांकि, मेरे अनुभव में नोइज़ कैन्सलेशन का अनुभव अच्छा नहीं रहा है और कॉल के समय नोइज़ की काफी शिकायतें मिली हैं। इसी तरह माइक की बात करें तो यूजर्स को थोड़ा लाउड बोलना पड़ेगा जिससे आसानी से आपकी क्लियर वॉयस रिसीवर तक जा सके। ऐसा और भी कई ईयरबड्स के साथ देखा गया है।
म्यूज़िक की बात करें तो आपको एक एवरेज एक्सपिरियन्स मिलने वाला है। इस श्रेणी में हमने हाल ही में Truke Air Buds True Wireless Earbuds को रिव्यू किया है जिसकी कीमत Rs 1,599 है और ये इससे TAGG के ईयरबड्स से बेहतर परफोर्म करते हैं। हालांकि, आसान अनुभव के लिए यूजर ईयरबड पर टैप कर के म्यूज़िक प्ले या पॉज़ कर सकते हैं। इसी तरह आप विडियो को रोक सकते हैं या प्ले कर सकते हैं।
अगर ईयरबड्स के टच कंट्रोल की बात करें तो पॉवर ऑन करने के लिए दोनों बड्स के MFB को प्रैस कर के 3 सेकंड तक होल्ड करें, जबकि पॉवर ऑफ करने के लिए 5 सेकंड तक MFB को होल्ड करना होगा। इसी तरह कॉल पिक करने या एंड करने के लिए किसी भी ईयरबड के MFB पर सिंगल टैप करें। कॉल इग्नोर करने के लिए MFB को 2 सेकंड तक होल्ड करना होगा। इसके अलावा, पिछला सॉन्ग या विडियो प्ले करने के लिए बाएं ईयरबड को होल्ड करना होगा जबकि नैक्स्ट सॉन्ग के लिए दाएं ईयरबड पर टैप करना होगा।
ईयरबड्स केस 30 घंटे के कुल प्लेटाइम के साथ आता है और इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स के साथ टाइप-सी चार्जर दिया गया है जो तेज़ी से डिवाइस को चार्ज करता है। डिवाइस को 5 मिनट में चार्ज करने पर यह 75 मिनट तक का प्ले टाइम ऑफर करता है।
TAGG Liberty PRO Earbuds एक बजट सेगमेंट में आने वाला TWS है लेकिन भारतीय बाज़ार में और भी कई ब्रांड हैं जो इस तरह के प्रोडक्टस बना रही हैं। हालांकि अगर आपका बजट Rs 1000 के करीब है तो आप ऑप्शन्स में एक नया नाम जोड़ सकते हैं जो TAGG Liberty PRO Earbuds का है। अगर आप चाहें तो realme, OnePlus, आदि ब्रांड के ईयरबड्स पर भी नज़र डाल सकते हैं।
Amazon Prime Day Sale में 40 फीसदी की छूट पर मिलेंगे स्मार्टफोन, देखें पूरी डिटेल्स
06 Jul 2022
फ्री में चाहिए हजारों रुपये वाला Netflix Subscription, ये रहा तरीका
06 Jul 2022
सबसे खास और अनोखे डिजाइन में इस दिन लॉन्च होगी Oppo Reno 8 Series; देखें फुल डिटेल्स
06 Jul 2022
Netflix जल्द देने वाला है खुशखबरी, सस्ते में मिलेगा Subscription, ये है कंपनी की बड़ी योजना
06 Jul 2022
Airtel लाया 4 नए बेहद सस्ते रिचार्ज प्लान, Reliance Jio और BSNL तक की हो गई बोलती बंद
06 Jul 2022