feature

Panchayat Season 5 और The Family Man Season 4 की रिलीज़िंग कब? कास्ट से लेकर प्लॉट तक सम्पूर्ण डिटेल्स
लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ अब सिर्फ एक शो नहीं रही, बल्कि दर्शकों के लिए एक सुकून भरा अनुभव बन चुकी है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज़ ने अपनी सादगी, हल्के-फुल्के हास्य और बेहद रिलेटेबल किरदारों के दम पर खास पहचान बनाई है। चार सफल सीज़न के बाद अब दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि कहानी आगे किस दिशा में जाएगी। इसी तरह, मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ का लेटेस्ट सीज़न भी रिलीज़ के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। शो की कहानी, एक्शन और नए विलेन को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है, लेकिन इसका आखिरी सीन सबसे ज़्यादा चर्चा में है। क्लिफहैंगर को लेकर फैंस के सवालों पर मनोज बाजपेयी ने साफ किया कि सभी सवालों के जवाब सीज़न 4 में मिलेंगे। आइए जानते हैं ‘पंचायत सीज़न 5’ और ‘द फैमिली मैन सीज़न 4’ को लेकर अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

पंचायत सीज़न 5 कैसा होगा

पंचायत के आने वाले सीज़न में कहानी का फोकस मुख्य रूप से सचिव जी के भविष्य पर रहने की उम्मीद है। CAT परीक्षा पास करने के बाद उनका अगला कदम न सिर्फ उनकी ज़िंदगी को बदल सकता है, बल्कि उन ग्रामीणों को भी प्रभावित कर सकता है, जो अब तक उन पर काफी हद तक निर्भर रहे हैं। इसके साथ ही सचिव जी और रिंकी के रिश्ते में भी आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं, जो इस बार ज्यादा गंभीर रूप ले सकता है।

वहीं दूसरी ओर, क्रांति देवी के प्रधान बनने के बाद की यात्रा भी इस सीज़न का अहम हिस्सा हो सकती है। गांव की ज़िम्मेदारियों को संभालते हुए और स्थानीय राजनीति से जूझते हुए उनका सफर दर्शकों के लिए हास्य और तनाव दोनों लेकर आ सकता है।

पंचायत सीज़न 5 की रिलीज़ टाइमलाइन और कास्ट

पंचायत सीज़न 5 के रिलीज़ टाइमलाइन की बात करें तो यह सीरीज़ 2026 में Amazon Prime Video पर रिलीज़ होने वाली है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ज़्यादातर पुराने कलाकारों की वापसी तय मानी जा रही है। इनमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, संवीका, फैसल मलिक और चंदन रॉय शामिल हैं।

द फैमिली मैन सीज़न 4 कैसा होगा

द फैमिली मैन सीज़न 4 में क्या देखने को मिलेगा, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शो की खासियत रही है कि हर सीज़न में नया मिशन और नया दुश्मन दिखाया जाता है, जबकि श्रीकांत ही कहानी का केंद्र बने रहते हैं। फैन थ्योरीज़ के मुताबिक, अब तक उत्तर, दक्षिण और पूर्व की चुनौतियां दिखाने के बाद कहानी पश्चिमी भारत की ओर बढ़ सकती है। हालांकि मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मनोज बाजपेयी ने इतना जरूर कहा है कि नए सीज़न में पहले से ज्यादा एक्शन, फाइट्स और अफरा-तफरी देखने को मिलेगी।

नई कहानी शुरू होने से पहले सीज़न 3 के अधूरे सवालों के जवाब मिलना भी ज़रूरी होगा, खासतौर पर श्रीकांत की हालत को लेकर। आखिर में दिखाया गया था कि वह रुकमा की कैद से भारतीय सैनिकों को छुड़ाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। दुश्मन से भिड़ंत के बाद उनकी जीप क्रैश होती है और वह बेहोश हो जाते हैं, जिसके बाद स्क्रीन ब्लैक हो जाती है। इस सीन ने दर्शकों को सस्पेंस में डाल दिया, हालांकि फैंस को यकीन है कि श्रीकांत बच जाएंगे।

द फैमिली मैन सीज़न 4 की रिलीज़ टाइमलाइन और कास्ट

कास्ट की बात करें तो मनोज बाजपेयी के साथ प्रियमणि एक बार फिर सुचिता के किरदार में नज़र आ सकती हैं। सीज़न 3 में जयदीप अहलावत, निम्रत कौर और हरमन सिंघा के दमदार अभिनय को देखते हुए माना जा रहा है कि ये सभी कलाकार अगले सीज़न में भी वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा शो में सरप्राइज़ कैमियो की परंपरा रही है, जैसे इस बार विजय सेतुपति का दिखना, इसलिए दर्शक नए बड़े चेहरों के लिए भी तैयार हैं।

फिलहाल द फैमिली मैन सीज़न 4 की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मनोज बाजपेयी के स्टेटमेंट से यह साफ है कि शो पर काम शुरू हो चुका है। अब दर्शकों को Amazon Prime Video की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है।

यह भी पढ़ें: दिमाग सन्न कर देगी यूट्यूब पर मौजूद ये 20 मिनट की फिल्म, ट्विस्ट देख डर के मारे कांप जाएगी रूह, अच्छी है रेटिंग

क्यों अचानक 27 पर AC चलाने लगे हैं सभी लोग.. कारण जानकर तुरंत चेंज कर देंगे सेटिंग, दूर हो जायेगा ये वाला सिर दर्द
इन्टरनेट पर इस समय AC के 27 पर चलने की चर्चा अचानक की सुर्खियाँ पकड़ रही है. यह सेटिंग उस समय ज्यादा चर्चा में आ गई है, जब मौसम बदल रहा है और गर्मी के साथ साथ उमस परेशानी बढ़ा रही है. इस समय जहां AC में रहना मुश्किल हो रहा है, कुछ ही मिनट में कमरा कुछ ज्यादा ही ठंडा हो जाता है और AC के बंद करते ही फिर से कमरा गर्म होने लगता है. अब ऐसे में AC चल भी रहा है और जल्दी जल्दी बंद भी किया जा रहा है, हालाँकि उमस तो AC चलने से कम हो ही रही है. आमतौर पर हम लोग 23 या ज्यादा से ज्यादा 24 पर अपने AC को चलाते आये हैं या चला रहे हैं. इस तापमान के साथ साथ अगर आप जल्दी जल्दी अपने AC को बंद करके चला रहे हैं तो हो सकता है कि आपके बिजली के बिल में बड़ी बढ़ोत्तरी हो जाये. अब ऐसे में क्या किया जाये? इसका जवाब है कि आपको अपना AC इस समय 27 पर चलाना चाहिए. इससे क्या फायदा होने वाला है, आइये जानते हैं.

AC को 27 पर चलाने का सबसे बड़ा फायदा?

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आमतौर पर आप अपने AC को 18 से 24 के बीच चलाते हैं. हालाँकि, इस तापमान पर अगर आप निरंतर अपने AC को चला रहे हैं तो जाहिर है कि आपके बिजली का बिल बेहद ज्यादा आ रहा होगा. हालाँकि, अगर आप एक छोटी सेटिंग को चेंज कर दें तो आप अपने बढ़े हुए इस बिजली के बिल को बेहद ज्यादा कम कर सकते हैं. इस सेटिंग के साथ आप बड़े पैमाने पर अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आम के आम गुठलियों के दाम. यानी आपके पैसों की बचत के साथ साथ आपका कमरा भी ठंडा रहने वाला है. AC को 27 पर चलाने का सबसे बड़ा फायदा यही होने वाला है. आपके बिजली का बिल आधा हो जाने वाला है?

अन्य फायदे देखकर आज ही चेंज कर लेंगे ये वाली सेटिंग

आपका सबसे बड़ा फायदा तो कम बिजली के बिल के तौर पर हो गया है. हालाँकि AC को 27 पर चलाने का यही एक मात्र फायदा नहीं है. इसके अलावा भी आपको अन्य कई फायदे इससे होने वाले हैं. आइये कुछ अन्य फायदों पर नजर डालते हैं.

पर्यावरण के लिए अच्छी है ये सेटिंग: आपको जानकारी के लिए बता देते है कि जब भी अगर आप अपने AC को 27 पर चलाते हैं तो इससे बिजली की खपत कम हो जाती है. ऐसे में पर्यावरण को नुकसान कम होता है. असल में ज्यादा बिजली की खपत से ज्यादा प्रदूषण होता है. ऐसे में जब कम बिजली की खपत होगी तो जाहिर है कि प्रदूषण भी कम होने वाला है.

सेहत से जुड़े कुछ फायदे भी हैं: आप AC को जितना कम चलाएंगे आपके शरीर का तापमान भी उतना ज्यादा गिरने लगता है. ऐसा होने से आपकी सेहत को भी बड़ा नुकसान होता है. असल में आपकी इम्यूनिटी बेहद कमजोर हो जाती है. इसी कारण आप अलग अलग बिमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं. हालाँकि अगर आप अपने AC को ज्यादा यानी 27 के आसपास के नंबर पर चलाते हैं तो आपको सेहत से जुड़े फायदे भी होते हैं. यहाँ भी आपके पैसे बचते हैं.

बढ़ जाती है AC की लाइफ: यह तो किसी भी प्रोडक्ट पर लागू होता है. अगर आप किसी भी प्रोडक्ट को उसकी क्षमता से ज्यादा परेशान करते हैं तो उसकी लाइफ जाहिर तौर पर कम हो जाती है. दूसरी और आप किसी भी प्रोडक्ट को अगर लम्बे समय तक चलाना चाहते हैं तो आपको उसपर पड़ रहे बर्डन को कम करना होगा. ऐसा करके आप उसकी लाइफ को बढ़ा सकते हैं यही बात AC पर भी लागू होती है.

अगर आप निरंतर अपने AC को 27 पर चलाते हैं तो आपको अपने आप ही कुछ दिनों में अपने बिजली के बिल से लेकर अपने स्वास्थ्य में भी अविश्वश्नीय बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. असल में इसी कारण इस समय Internet पर 27 पर AC को चलाने को लेकर हंगामा सा पसरा हुआ है. आपको आज ही अपने AC की सेटिंग बदलकर उसे 27 पर चलाना शुरू कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: खरीदने जा रहे हैं 1 लाख रुपये वाला iPhone? No Cost EMI और Regular EMI के बीच इस अंतर को समझते जाएँ

लॉन्च हुआ नया Aadhaar ऐप, अब कहीं नहीं देनी होगी आधार की फोटोकॉपी, सीधा फेस से होगा वेरिफिकेशन
लंबे इंतजार के बाद यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) ने अपना नया आधार ऐप गूगल प्ले स्टोर पर अर्ली एक्सेस योजना के तहत लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम भी ‘Aadhaar’ ही है. यह ऐप डिजिटली आइडेंटिटी वेरिफिकेशन में पूरी तरह से बदलाव लाने वाला कदम है, जिससे अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी कहीं भी जमा करने की ज़रूरत बिलकुल खत्म हो जाएगी. हालांकि इस नए वर्जन का लाभ फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूज़र्स को ही मिल पा रहा है और iPhone यूज़र्स के लिए इसे उपलब्ध करवाने में कुछ समय लग सकता है. आइए, जानते हैं इस ऐप के खास फीचर्स और इसे इंस्टॉल और इस्तेमाल करने का तरीका.

अब नहीं देनी होगी आधार की कॉपी

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा अप्रैल में दी गई जानकारी के अनुसार, इस ऐप के जरिए अब आपको होटल, एयरपोर्ट, सिम कार्ड खरीदते समय या किसी अन्य स्थान पर अपनी आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की जरूरत नहीं होगी.

नए आधार ऐप के फीचर्स:

होटल, एयरपोर्ट, सिम कार्ड खरीदते समय या अन्य किसी भी स्थान पर अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की आवश्यकता नहीं होगी.

यह ऐप आधार शेयरिंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाने के मकसद से लॉन्च किया गया है.

इस ऐप की मदद से यूजर डिजिटली अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं.

अभी तक आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए लोगों को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी पड़ती थी, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं होगी.

कैसे करें ऐप इंस्टॉल

यूजर्स की सुविधा के लिए हमने नीचे इंस्टॉल करने की प्रक्रिया डिटेल में बताई है:

अपने फोन में Google Play Store खोलें और “Aadhaar” सर्च करें.

आधार से संबंधित ऐप्स की लिस्ट में से दूसरा ऐप देखें.

लिस्ट में दिख रहे दूसरे ऐप को इंस्टॉल करें.

ध्यान रखने लायक दो महत्वपूर्ण बातें ये हैं, कि इस आधार ऐप को उसी फोन में इंस्टॉल करें जिसमें वो सिम कार्ड हो जो आपके आधार से लिंक हो. यह प्रक्रिया UPI ऐप्स जैसी है. इसके अलावा, इंस्टॉल करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप UIDAI द्वारा बनाया गया सही ऐप ही डाउनलोड कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: थिएटर में फुल गर्दा काट रही Saiyaara, जानें OTT पर कब और कहां देख सकेंगे अहान पांडे-अनीत पड्डा की फिल्म

ऐप में लॉग इन कैसे करें:

सबसे पहले अपनी पसंद की भाषा चुनें.

फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें.

इसके बाद आपको एक SMS भेजने के लिए कहा जाएगा। ध्यान रहे, यह SMS उसी नंबर से भेजा जाएगा जो आपके आधार से लिंक है.

अब आपको फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) करना होगा। इसके लिए अपने चेहरे को स्क्रीन पर दिख रहे सर्कल में लाना होगा.

फिर आपको एक 6-अंकों का PIN सेट करने के लिए कहा जाएगा.

PIN कन्फर्म करने के बाद आप ऐप में लॉगिन हो जाएंगे.

ऐप का इस्तेमाल कैसे करें:

इस आधार ऐप में लॉग इन करने के बाद एक QR कोड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा. इस QR कोड को स्कैन करवाकर आप अपनी आधार जानकारी को डिजिटल रूप से साझा कर सकते हैं, जहां भी इसकी ज़रूरत हो.

ऐप में एक और विकल्प "Share ID" का भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप डिजिटल माध्यम से आधार की जानकारी साझा कर सकते हैं.

इस ऐप में QR कोड स्कैन करने की सुविधा भी मौजूद है. जब आप किसी जगह पर अपना आधार शेयर करने के लिए QR स्कैन करेंगे, तो ऐप आपसे पूछेगा कि आप अपने आधार से जुड़ी कौन-कौन सी जानकारियां शेयर करना चाहते हैं. इसके बाद फेस वेरिफिकेशन के ज़रिए पुष्टि करने पर आप अपनी जानकारी डिजिटल तरीके से साझा कर सकते हैं.

कुल मिलाकर इस ऐप की मदद से आप न केवल QR को दिखाकर, बल्कि उसे स्कैन करके भी अपने आधार की जानकारी सुरक्षित और डिजिटल रूप से शेयर कर सकते हैं.

यह नया आधार ऐप डिजिटल पहचान को और भी सुरक्षित, तेज़ और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. एंड्रॉयड यूजर्स इसे अभी से डाउनलोड करके इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं क्योंकि यह उनके लिए अर्ली एक्सेस में उपलब्ध है. iPhone यूजर्स को इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें: अरे वाह! PF पासबुक से लेकर EPFO की हर डिटेल अब DigiLocker पर भी उपलब्ध, पलक झपकते होगा काम

अरे वाह! PF पासबुक से लेकर EPFO की हर डिटेल अब DigiLocker पर भी उपलब्ध, पलक झपकते होगा काम
एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने अपने मेंबर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. अब EPFO की महत्वपूर्ण सेवाएं DigiLocker ऐप पर भी उपलब्ध हैं. Android यूजर्स कहीं भी और कभी भी अपने स्मार्टफोन के जरिए PF बैलेंस, पासबुक, UAN कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश (PPO), और स्कीम सर्टिफिकेट जैसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल रूप से एक्सेस कर सकते हैं.

पहले केवल UMANG ऐप पर थी सुविधा

अब तक EPFO से जुड़ी कई सेवाएं सिर्फ UMANG ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध थीं. लेकिन 17 जुलाई 2025 को EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए जानकारी दी कि Android यूज़र्स अब DigiLocker ऐप का इस्तेमाल कर PF से जुड़ी जानकारी भी देख सकते हैं. हालांकि iPhone यूजर्स को अभी UMANG ऐप पर ही निर्भर रहना होगा क्योंकि यह अपडेट फिलहाल केवल Android प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है.

UAN एक्टिवेशन का नया तरीका

EPFO ने 18 जुलाई को एक और अपडेट में यह जानकारी साझा की कि अब UMANG ऐप के ज़रिए UAN (Universal Account Number) को फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से वेरिफाई और एक्टिवेट किया जा सकता है. यह नई प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, आसान और सुरक्षित है, जिससे यूजर्स को लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: असली कहानी, गैंगस्टर्स और ट्विस्ट का खजाना हैं ओटीटी की ये 5 क्राइम सीरीज, सब की सब एक ही ओटीटी पर मौजूद

ELI योजना में UAN क्यों है ज़रूरी?

UAN एक्टिवेशन न केवल EPFO की सेवाओं के लिए आवश्यक है, बल्कि यह Employment Linked Incentive (ELI) योजना का लाभ उठाने के लिए भी जरूरी है. इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है, जिसका उद्देश्य चार करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग और रोजगार देना है. इस योजना के लिए सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए का बजट तय किया है.

EPFO की मेंबर्स को जरूरी सलाह

EPFO ने अपने सभी मेंबर्स से आग्रह किया है कि वो जल्द से जल्द अपना UAN एक्टिवेट करें और आधार को अपने बैंक खाते से लिंक करें. इससे न केवल EPFO की डिजिटल सेवाएं आसान होंगी, बल्कि ELI जैसी योजनाओं का लाभ भी बिना किसी अड़चन के मिल सकेगा. अगर UAN एक्टिवेट नहीं है, तो आपको कई ज़रूरी सेवाओं तक पहुंच नहीं मिलेगी.

UMANG ऐप के ज़रिए UAN एक्टिवेट करने की प्रक्रिया:

UMANG ऐप डाउनलोड करें और इसे अपने मोबाइल डिवाइस पर इंस्टॉल करें.

ऐप खोलें और 'EPFO' सेक्शन में जाएं.

'UAN Activation' विकल्प पर टैप करें.

अब अपना UAN नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें.

‘Get OTP’ पर क्लिक करें, OTP दर्ज करें और आगे बढ़ें.

इसके बाद 'Face Authentication' विकल्प को चुनें.

कैमरा ऑन होगा – स्क्रीन पर बताए गए अनुसार अपना चेहरा स्कैन करें.

स्कैनिंग और वेरिफिकेशन के बाद UAN एक्टिवेट हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: थिएटर में फुल गर्दा काट रही Saiyaara, जानें OTT पर कब और कहां देख सकेंगे अहान पांडे-अनीत पड्डा की फिल्म

श्रीकांत तिवारी के अंदाज़ में थ्रिल चाहिए? The Family Man 3 से पहले ये 4 वेब सीरीज़ ज़रूर देख लो!
Manoj Bajpayee द्वारा अभिनीत The Family Man Season 3 इस साल यानी 2025 की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज है. इस कहानी के पिछले 2 सीजन में हम देखते आये हैं कि कैसे एक आम आदमी एक सीक्रेट एजेंट के तौर पर अपने काम को अंजाम देता है. हालाँकि, अपने काम और पारिवारिक चीजों के बीच कहीं न कहीं Srikant Tiwari यानी Manoj Bajpayee कैसे संघर्ष करते हैं. इस कहानी को सिनेमाई पर्दे पर Raj और DK की और से निर्देशित किया गया है. जहां दो सीजन में हमने अलग अलग मिशन को देखा है. The Family Man Season 3 में भी सबसे पहले तो हम Srikant Tiwari के इसी संघर्ष को देखने वाले हैं. इसके साथ साथ एक नया ही मिशन भी इस वेब सरिस के नए सीजन में देखने को मिलने वाला है. इस बार ऐसा माना जा रहा है कि कहानी नार्थ ईस्ट के एक मिशन पर आधारित होने वाली है. अब देखना होगा कि आखिर कहानी को कैसा मोड़ दिया जाता है.

The Family Man Seaosn 3 की रिलीज़ डेट क्या हो सकती है?

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि The Family Man Season 3 के रिलीज़ डेट को लेकर खुद Manoj Bajpayee की और से ही एक टाइमलाइन दे दी गई है. असल में एक साक्षात्कार में मनोज बाजपयी ने यह खुलासा किया है. असल में, इनके अनुसार ऐसा हो सकता है कि The Family Man Season 3 इस साल October 2025 के आखिरी दिनों या फिर November 2025 के शुरूआती हफ़्तों में रिलीज़ की जा सकती है. इसका मतलब है कि 2025 की Diwali 2025 के आसपास The Family Man Season 3 को रिलीज़ और प्रीमियर किया जा सकता है.

उन्होंने यह भी कहा है कि The Family Man Season 3 की शूटिंग लगभग लगभग पूरी हो चुकी है. इसका मतलब यह भी है कि यह वेंब सीरीज अब अपने रिलीज़ के बेहद ही करीब है. आइये अब जानते है कि The Family Man Season 3 की स्टार कास्ट में कौन कौन हो सकता है.

The Family Man Season 3 की स्टार कास्ट

The Family Man Season 3 में इस बार भी मुख्य किरदार में Manoj Bajpayee ही नजर आने वाले है, इसके अलावा Priyamani भी इस वेब सीरीज में नजर आएँगी, इसके अलावा इस सीरीज में Sharib Hashmi, Ashlesha Thakur, Vedant Sinha, Shreya Dhanwanthary के साथ साथ Gul Panag भी नजर आने वाली हैं. इसके अलावा कुछ नए चेहरे भी आपको यहाँ नजर आने वाले हैं. इनमें Jaideep Ahlawat, NImrat Kaur आदि शामिल हैं.

The Family Man 3 को लेकर टीजर भी आ चुका सामने

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि एक 58 सेकंड का टीजर भी The Family Man 3 को लेकर सामने आया हा. इस टीजर में आप Jaideep Ahlawat और Nimrat Kaur को देख सकते हैं. इस टीजर से कहानी का कुछ कुछ सार मिलता है. अब देखना होगा कि आखिर The Family Man 3 को कब तक रिलीज़ किया जा सकता है. आप इस वेब सीरीज को Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

आइये अब जानते है कि आप The Family Man Season 3 के आने से पहले कौन सी चार अन्य वेब सीरीज आदि देख सकते हैं. आइये इनके बारे में जानकारी लेते हैं.

Pataal Lok

यह भी एक दमदार क्राइम थ्रिलर है. अगर आपने The Family Man के पिछले दोनों ही सीजन देखें और इन्हें पसंद किया तो आपको Pataal Lok भी बेहद ज्यादा पसंद आने वाली है. इसमें एक पुलिस वाला की कहानी को दिखाया गया है, जो छोटे पद पर होते हुए भी एक बड़े केस की तहकीकात करता है. इस वेब सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते है.

Farzi

हमने आपको बीते Farzi Season 2 को लेकर कुछ जानकारी दी थी. इस कहानी के बारे में आप जानते ही हैं कि इसमें एक आर्टिस्ट नकली नोटों को डिजाईन और उन्हें छापता है. नई कहानी में भी कुछ ऐसा हो सकता है. इस वेब सीरीज को भी आप Amazon Prime Video पर देख सकते है.

Asur

इस वेब सीरीज के भी 2 सीजन आ चुके हैं. दोनों में ही आपने कुछ विशेषज्ञों की भीडंत कुछ क्रिमिनल्स से होती है. इस कहानी में आपको एक विलेन भी देखने को मिलता है. जो इस विशेषज्ञों को दांतों टेल चने चबवा रहा था. इस कहानी को आप JioHostar पर देख सकते हैं.

Kohraa और Sacred Games

इसके अलावा आप Netflix पर Kohraa के साथ साथ Sacred Games आदि देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके पास SonyLIV का सब्सक्रिप्शन है तो आप Scam 1992: The Harshad Mehta Story को देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone 16, 16 Pro पर आया बंपर डिस्काउंट! कीमत में भारी कटौती.. अब नहीं तो कब खरीदेंगे?