अगर आपके पास भी है पुराना स्मार्टफोन? तो इस काम में क्यूँ नहीं लेते
-अश्वनी कुमार
आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने पुराने फोन को बेचने की बजाये उसे एक नया CCTV कैमरा बना सकते हैं
शुरुआत के लिए, आपको अपने पुराने फोन में एक सिक्यूरिटी कैमरा ऐप का चुनाव करना होगा। कई एप्स में आपको एक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
जैसे इनमें आपको लोकल स्ट्रीमिंग मिलती है, क्लाउड स्ट्रीमिंग मिलती है, रिकॉर्डिंग मिलती है, इसके अलावा आपको फुटेज को रिमोटली या लोकली स्टोर करने की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा मोशन डिटेक्शन और अलर्ट भी आपको मिलते हैं।
सबसे बढ़िया तरिका यह है कि आप अपने फोन को एक सिक्यूरिटी कैमरा यानी अल्फ्रेड के तौर पर इस्तेमाल करें।
यह एक क्रॉस-प्लेटफार्म है, इसके मतलब है कि इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि आपका पुराना फोन एक एंड्राइड फोन है या यह एक iOS आधारित एप्पल का iPhone है। ऐसा ही कुछ आप अपने नए फोन के साथ भी कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको एंड्राइड या iOS स्टोरेज पर जाकर अल्फ्रेड ऐप को अपने नए और पुराने दोनों ही फोंस में डालना होगा, ऐसा आप अपने नए और पुराने टैबलेट के साथ भी कर सकते हैं। अर्थात् अल्फ्रेड ऐप को अपने दोनों ही फोंस में डाउनलोड करें।
इसके बाद आपको स्टार्ट बटन नजर आने वाला है, इसपर क्लिक करने के बाद आप आगे जायेंगे तो आपको व्यूवर मिलने वाला है, इसे सेलेक्ट करके आगे बढें।
अब आपको यहाँ आपसे साइन इन करने के लिए कहा जाने वाला है, आप अपने गूगल अकाउंट से इसे साइन इन कर सकते हैं। आपको एक गूगल अकाउंट की जरूरत यहाँ होने वाली है।
अपने पुराने फोन में भी आपको ऐसा ही कुछ करना होगा, हालाँकि पुराने फोन में आपको व्यूवर के स्थान पर कैमरा को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको यह भी सुनिश्चित करना होगा कि दोनों ही फोंस में एक ही अकाउंट से आपने साइन इन किया है।
अब आपका सेटअप पूरी तरह से हो चुका है, अब आपको अपने फोन को अपने घर में सही स्थान पर लगना होगा, जिसके बाद आपको सही जानकारी अपने अन्य फोन पर मिलती रहने वाली है।
अगर आपको इस बारे में हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी पसंद आई है तो हमें जरुर बताएं! यहाँ हम आपको यह भी बता देते है कि किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को अपने फोन में अपने विवेक और रिव्यू आदि को पढ़कर ही डाउनलोड करें। हम आपको अपने फोन में किसी भी संदिग्ध ऐप को डाउनलोड करने की सलाह नहीं देते हैं।