--अल्फिया खानम
सोलर एसी एक एयर कंडीशनिंग सिस्टम है जो मुख्य रूप से सूरज की पावर का उपयोग करता है। इसमें सोलर पैनल्स होते हैं जो सूरज की रोशनी को बिजली में बदलते हैं, और इस बिजली से एसी चलता है।
सोलर एसी से बिजली बिल काफी हद तक कम हो सकता है, क्योंकि यह सूरज की रोशनी से बिजली लेता है।
सोलर एसी के बाजार में काफी ब्रांड्स और मॉडल्स उपलब्ध हैं। जैसे Lloyd, Voltas, Blue Star। ये ब्रांड्स सोलर एसी और हाइब्रिड एसी उपलब्ध कराते हैं, जिनमें सोलर पैनल्स से एसी चल सके।
बाजार में सोलर एसी की कई वैरायटी उपलब्ध हैं, जिनमें हाइब्रिड और पूरी तरह सोलर ऑप्शंस शामिल हैं। हाइब्रिड सोलर एसी का मुख्य फायदा यह है कि यह सूरज की रोशनी से बिजली प्राप्त करता है और जब सूरज नहीं होता तो यह नोरमल बिजली का उपयोग करता है।
सोलर एसी के लिए आपको सोलर पैनल,इन्वर्टर, बैटरी (कुछ मॉडल्स में), और सोलर एसी यूनिट की जरुरत है।
सोलर एसी की कीमत कई फैक्टरों पर निर्भर करती है जैसे ब्रांड, पैनल की क्षमता, और अन्य कोलीटी । सोलर एसी की कीमत लगभग ₹1,00,000 तक होती है।
सोलर एसी सूरज की रोशनी से ऊर्जा प्राप्त करता है जब सूरज चमक रहा होता है, और जब सूरज नहीं होता (जैसे रात के समय या बादल वाले दिनों में), तब यह सामान्य बिजली का उपयोग करता है। यह मोड आपको दोनों प्रकार की ऊर्जा का लाभ उठाने की सुविधा देता है और बिजली के बिल को कम करने में मदद करता है।