2025 में खरीदें ये 6 दमदार कैमरा फोन, बजट 80,000 रुपये के अंदर

नित्या दूबे

OnePlus 13

इस फोन में 6.82-इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है. इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3X ऑप्टिकल ज़ूम,50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है. इस फोन की कीमत 69,998 रुपये है.

iPhone 16 

इस फोन में 6.1-इंच सुपर रेटिना डिस्प्ले, Dolby Vision A18 चिपसेट दिया गया है. इसमें फोटोग्राफी के लिए 48MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस फोन को आप 69,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं.

Google Pixel 9 Pro XL

इस फोन में 6.3-इंच डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और  Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है. साथ ही 50MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 10.5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन को आप 74,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy S23 Ultra

इस फोन में 6.8-इंच Dynamic एमोलेड 2x डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर चलता है. इसमें 200MP क्वाड मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ, 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन की कीमत 71,584 रुपये है.

Vivo X200 

इस फोन में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. साथ ही फोन इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिल जाता है. इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3X ऑप्टिकल ज़ूम, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP सिंगल फ्रंट कैमरा  मिलता है. इस फोन की कीमत 58,400 रुपये है.

Oppo Find X8

इसमें 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है. इसमें फोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिलता है. साथ ही इसमें 50MP मेन कैमरा,  50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3X ऑप्टिकल ज़ूम, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा  मिलता है. इस फोन की कीमत 69,999 रुपये है.