Aashram Season 4 Release Update: MX Player पर जल्द होगा बाबा निराला का भौकाल, ये ट्विस्ट देख हिल जाएगा दिमाग, जानें कब से देख पाएंगे बॉबी देओल की OTT सीरीज ऑनलाइन?

HIGHLIGHTS

बॉबी देओल ने अपनी पहली वेब सीरीज Aashram के साथ अगस्त 2020 में अभिनय में वापसी की थी।

दूसरा सीजन नवंबर 2020 में प्रीमियर हुआ और उसके दो साल बाद जून 2022 में तीसरा सीजन भी आ गया।

झा ने Aashram Season 4 के बारे में एक अपडेट शेयर किया है।

Aashram Season 4 Release Update: MX Player पर जल्द होगा बाबा निराला का भौकाल, ये ट्विस्ट देख हिल जाएगा दिमाग, जानें कब से देख पाएंगे बॉबी देओल की OTT सीरीज ऑनलाइन?

बॉबी देओल ने Animal (2023) में दर्शकों को हैरान करने से पहले अपनी पहली वेब सीरीज Aashram के साथ अगस्त 2020 में अभिनय में वापसी की शुरुआत की थी। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज बहुत जल्द OTT हिट बन गई और इसीलिए इसका दूसरा सीजन भी पेश कर दिया गया। दूसरा सीजन बहुत तेजी से नवंबर 2020 में प्रीमियर हुआ और उसके दो साल बाद जून 2022 में तीसरा सीजन भी आ गया। अब अगला सीजन कब आ रह है? झा ने Aashram Season 4 के बारे में एक अपडेट शेयर किया है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Aashram Season 4 कब रिलीज होगा?

इस MX Player शो को 2023 में चौथे सीजन के लिए रिन्यू किया गया था, लेकिन शो के टीज़र के अलावा इसकी सटीक रिलीज डेट या वापसी को लेकर कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर प्रकाश झा के पास एक ऐसी खबर थी, जिससे यूजर्स आगे अपनी उम्मीदें बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स की हो गई मौज! इन प्लांस में मिल रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग, SMS और बहुत कुछ, कीमत देख चौंक जाएंगे

उन्होंने Mid-Day को बताया, “जो 5 एपिसोड रिलीज होने वाले हैं वो यह खुलासा करते हैं कि, आश्रम जिंदा है। हम अब भी सीजन 4 की बात कर रहे हैं। इसके लिए एक नई कहानी लिखी गई है, लेकिन मैंने टीम से कहा कि जब मैं इसका उपदेशक बनूँगा, तो इसका निर्देशन किसी ओर को करना होगा। हालांकि, यह सबकुछ प्लेटफॉर्म द्वारा लिए गए फैसले पर निर्भर करता है। अभी यह देखना बाकी है कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।

इसकी काफी संभावना है कि बाबा निराला (बॉबी देओल) की कहानी सीजन 3 के दूसरे पार्ट के आने के बाद से आगे बढ़ेगी। यह वैसा ही है जैसे पहले सीजन को सीजन 1 और 2 में बांटा गया था, जिनकी प्रीमियर की तारीखें एक-दूसरे के बेहद आसपास थीं।

Aashram सीरीज के बारे में अधिक जानकारी

ड्रामा थ्रिलर आश्रम में बॉबी देओल एक करिश्माई और स्व-घोषित धर्मगुरु की भूमिका निभाते हैं जो अपने फायदे के लिए अपने शिष्यों की हेरफेर करता है और उनका इस्तेमाल करता है। दो साल पहले रिलीज हुए टीज़र के मुताबिक अदिति पोहनकर, पम्मी के तौर पर वापस लौट रही हैं, जिसने उन सभी को हैरान कर दिया है जिन्हें शक था कि वह क्यों वापस आएंगी, खासकर भोपा स्वामी के तौर पर चंदन रॉय सान्याल की वापसी पर, जो बाबा का दाहिना हाथ था। तुषार पांडे, दर्शन कुमार, अनुप्रिय गोयनका और त्रिधा चौधरी भी इस ड्रामा सीरीज में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Flipkart Republic Day Sale 2025: लेटेस्ट iPhone मॉडल्स पर मिलेंगी तोड़ू डील्स, डिस्काउंट देख तुरंत खरीदने दौड़ेंगे

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo