इस मोड पर AC चलाने से बिजली का बिल आएगा कम! होगी तगड़ी बचत

देश भर में सिर्फ मानसून का इंतज़ार हो रहा है और इस इंतेज़ार में ज्यादा गर्मी भी झेलनी पड़ रही है. 

कई घरों में पूरे मई और जून पूरे - पूरे दिन AC चलने के बाद जब बिजली का बिल देखने को मिला तो उनके होश उड़ गए. यहां है ज्यादा बिजली के बिल से बचने के तरीके.

किस मोड पर AC खाता है कम बिजली?

ड्राए मोड है जो आपके कमरे की नमी को खत्म कर देता है. अगर आपके कमरे में नमी ज्यादा रहती है तो आपको इसे चला कर रखना चाहिए.

कैसे करें इसे इस्तेमाल?

बारिश के मौसम में हुमिडीटी होती है और इसके चलते घर में नमी बढ़ जाती है. आपको यह मोड बारिश के मौसम में तब इस्तेमाल करना चाहिए जब कमरे में ज्यादा नमी हो.

इस मोड के क्या हैं फायदे?

यह मोड कमरे में एक समान तापमान बनाए रखता है और बिजली भी बचाता है. 

क्या हैं इस मोड के नुकसान?

इस मोड का एक बड़ा नुकसान यह है की इसे आप तपती गर्मी में नहीं चल सकते हैं.