टावर कूलर या डेजर्ट कूलर? कौन रहेगा आपके घर लिए बेहतर?

देश भर में मानसून का इंतज़ार हो रहा है. यह इंतज़ार गर्मी और हुमिडीटी से भरा है और अकसर गर्मी बरदाश्त के बाहर हो जाती है. 

अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं तो और यह नहीं समझ पा रहे की आपके कमरे के लिए कोनसे तरीके का कूलर सही है, तो यहां आप जान पाएंगे इन दोनों का अंतर.

टावर कूलर

टावर एयर कूलर्स लंबे होते हैं और कम जगह खाते हैं. इनका एयर-फ्लो एक छोटे कमरे के लिए बेस्ट है और इसकी मदद से बढ़िया कूलिंग भी हो जाती है. लेकिन ये कूलर्स बड़े हॉल में ठंडक नहीं करते हैं.

टावर कूलर

ये कूलर्स कम बिजली खाते हैं और इनकी साफ सफाई में भी ज्यादा काम नहीं करना पड़ता है. इन कूलर्स में छोटे वाटर टैंक आते हैं और इनमें अच्छी कूलिंग करने की क्षमता होती है.

डेजर्ट कूलर

डेजर्ट एयर कूलर्स ज्यादा जगह का इस्तेमाल करते हैं और काफी बड़े होते हैं और यह एक बड़े हॉल या कमरे में अच्छी कूलिंग करत सकते हैं.

डेजर्ट कूलर

इनकी साफ सफाई करने के लिए ज्यादा समय लगता है क्योंकि यह बड़े टैंक के साथ आते हैं. बड़ा होने के बावजूद भी ये कूलर्स बिजली कम ही इस्तेमाल करते हैं.