आधार में घर बैठे करें मोबाइल नंबर अपडेट, ऐसे मिनटों में होगा काम

आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी इसलिए होता है क्योंकि आधार से जुड़ी सारी डिटेल्स और OTP इस ही नंबर पर आते हैं. अगर आप इस नंबर को बदलना चाहते हैं तो अब यह काम घर बैठकर भी हो सकता है.

28 जनवरी 2026 को आई आधार ऐप के माध्यम से अब यूजर्स आसानी से अपना फोन नंबर अपडेट कर पाएंगे.

कैसे करें नंबर चेंज?

नई आधार ऐप में लॉग-इन करने के बाद यूजर को सर्विस ऑप्शंस में जाना होगा.

कैसे करें नंबर चेंज?

सर्विस ऑप्शंस में यूजर्स को आधार नंबर अपडेट करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

कैसे करें नंबर चेंज?

इसके बाद यूजर को अपने नए नंबर को ऐड करना होगा. जिसके बाद एक OTP आपके नए नंबर पर जाएगा.

कैसे करें नंबर चेंज?

नए नंबर का OTP डालने के बाद यूजर को Face ID के माध्यम से अपनी पेहचान का प्रमाण देना होगा.

कैसे करें नंबर चेंज?

नए फोन नंबर को अपडेट करने के स्टेप्स को पूरा करने के बाद यूजर्स को एक फीस भरनी होगी जिसके बाद उनके आधार पर उनका नंबर 15 दिन में अपडेट हो जाएगा.

कितनी लगेगी फीस?

इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए 75 रुपये की फीस लगेगी जो आपको आधार ऐप के माध्यम से देनी होगी.