धम्म करके गिरा 200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S26 Ultra का प्राइस

अगर Samsung का यह शानदार फ्लैगशिप फोन आपकी भी विशलिस्ट में था तो आपके लिए इस फोन को खरीदने का मौका आ चुका है. 

कितना मिल रहा है डिस्काउंट?

इस स्मार्टफोन के 12GB की RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम असल में 1,39,999 रुपये है और अभी इस पर 16 प्रतीशत का डिस्काउंट चल रहा है. इस डिस्काउंट के चलते आप इस फोन को 1,17,999 रुपये में पा सकते हैं.

इस पर और कोनसे ऑफर्स हैं उपलब्ध?

इस स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहकों को Flipkart Axis और Flipkart SBI का कार्ड इस्तेमाल करने पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है.

एक्सचेंज ऑफर लगा कर कितनी होगी बचत?

अगर आपके पास एक पुराना फोन है तो आप उसको एक्सचेंज करके 45,200 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं. 

फाइनल प्राइस 

अगर आप सारे ऑफर्स का लाभ उठाने में सफल होते हैं तो आप इसे 68,799 रुपये तक के दाम में खरीद सकते हैं.

Samsung S26 Ultra के स्पेक्स

6.9 इंच के Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इस फोन का सबसे तगड़ा फीचर है इसका बिल्ट इन प्राइवेसी डिस्प्ले. इसके साथ ही इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और एक दमदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है.