जून 2026 में 15000 रुपये के अंदर आने वाले 7 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स

Vivo Y11  (14,999 रुपये)

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ इसमें 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है जो 120 Hz के दमदार रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है. इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है.

Realme P4 Lite (14,469 रुपये)

6.8 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और इसमें MediaTek का Dimensity 6300 चिपसेट भी दिया गया है. इसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है जो 15W तक की SuperVOOC चार्जिंग करने में सक्षम है.

Oppo A6c  (13,999 रुपये)

7000mAh की बैटरी के साथ इसमें 15W तक की क्विक चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसमें दमदार परफॉरमेंस के लिए Unisoc T7250 चिपसेट मिलता है.

Redmi A7 Pro (12,999 रुपये)

यह फोन दमदार 32MP के रियर कैमरा के साथ आता है जो 8MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है और इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी भी मिलता है.

Realme Narzo 100 Lite (14,249 रुपये)

इसके 6.81 इंच के LCD डिस्प्ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसके साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट भी मिलता है.

Vivo Y05  (12,999 रुपये)

6.74 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आने वाले इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है जो 15W तक की क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

Lava Bold N2 (12,499 रुपये)

6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है. इसमें 6.75 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले भी मिलता है.