दिल दहला देने वाली 7 धुआंधार क्राइम थ्रिलर फिल्में, हर एक है मस्ट-वॉच!

Haddi

2023 में आई हड्डी एक होश उड़ा देने वाली कहानी है जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हड्डी या हारिका का रोल निभाते नज़र आए थे, इस फिल्म में इनके अलावा राजेश कुमार और सौरभ सचदेवा जैसे कलाकारों ने काम किया है.

Forensic

2023 में ही रिलीज हुई यह फिल्म मलयाली फिल्म "Forensic" का रीमेक है और इसमें विक्रांत मैसी, प्राची देसाई और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों ने काम किया है.

Everybody Loves Sohrabh Handa

डार्क कॉमेडी से भरी हुई यह फिल्म हिमाचल प्रदेश में सेट है. इस फिल्म में निर्देशक रजत कपूर ने लाजवाब काम किया है और इसमें विनय पाठक, सौरभ शुक्ला और नील भूपालम जैसे कलाकारों ने काम किया है. 

Silence 2

2024 की फिल्म Silence 2 में मनोज बाजपेयी ने अविनाश वर्मा का किरदार बखूबी निभाया है और इसमें प्राची देसाई, साहिल वैद और वकार शेख जैसे कलाकारों ने काम किया है. 

Rautu Ka Raaz

यह फिल्म एक लाजवाब मिस्ट्री ड्रामा है जो राउतु की बेली में सेट है जहां एक मर्डर होने के बाद शांति भंग हो जाती है. इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, राजेश कुमार और नारायणी शास्त्री जैसे कलाकारों ने काम किया है.

Love Hostel

2022 की इस रोमांटिक थ्रिलर में बॉबी देओल ने काफी बेहतरीन एक्टिंग की है और इसमें विक्रांत मैसी, सान्या मल्होत्रा और सिद्धार्थ भारद्वाज जैसे लोगों ने काम किया है.

Posham Pa

यह फिल्म एक तनाव से भरी माँ की कहानी को दिखाती है जो अपनी बेटियों को क्राइम की दुनिया में धकेल देती है. यह फिल्म एक सच्चे केस पर आधारित है और इसमें माहि गिल, सायानी गुप्ता और रागिनी खन्ना जैसे कलाकारों ने काम किया है