42 रुपये में 600+ TV चैनल्स, बड़ा धमाका है BSNL का ये प्लान

BSNL ने हालही में ही अपनी बेहतरीन TV सर्विस IFTV को बहुत ही कम दाम में ग्राहकों को पेश किया है. 

यह प्लान उन लोगों के लिए एकदम बढ़िया है जो अपने स्मार्ट TV पर अच्छा कंटेंट कम दाम में देखना चाहते हैं.

क्या है इस प्लान की कीमत?

इस प्लान की शुरुआती कीमत 42.37 रुपये है और इसमें आपको 600 से भी ज़्यादा चैनल्स की एक्सेस मिलती है.

क्या है IFTV? 

BSNL के भारत फाइबर की इंटरनेट लाइन की मदद से IFTV ग्राहकों तक सर्विस पहुंचता है. 

यह भी जान लेना ज़रूरी है की इसे चलाने के लिए किसी भी तरीके के डाटा या इंटरनेट की ज़रुरत नहीं पड़ती है. 

इस प्लान का फायदा उठाने के लिए आपको अपने घर में कोई ऐन्टेना या केबल डलवाने की ज़रुरत नहीं पड़ती क्यूंकि इसे ऐप के माध्यम से भी चलाया जा सकता है.