घर बैठे मिनटों में खुद कर सकते हैं AC की सर्विस! यहां जानें पूरा तरीका

हर साल भारत में गर्मी एक नया ही रिकार्ड तोड़ती है, कभी भीषण गर्मी की वजह से हीटवेव अलर्ट जारी होता है और कभी लू चलने की चेतावनी आ जाती है। गर्मी से बचने के लिए लोग पुराने ज़माने की तरह अब केवल एक एयर कूलर पर निर्भर नहीं रह सकते हैं, ऐसे में हर घर में एक एयर कंडीशनर का चलना तो आम बात हो गई है।

लेकिन जो एयर कंडीशनर गर्मी में सर्दी का एहसास कराता है वही AC अक्सर ज़्यादा इस्तेमाल होने की वजह से हानिकारक हो जाता है। गर्मी में काई AC विस्फोट की घटनाएँ सामने आती हैं और इनकी वजह अकसर AC में लगी गंदगी और AC की सर्विस न कराना भी हो सकती है।

AC की साफ़-सफाई कैसे करें?

अपने AC को साफ़ करने से पहले उसकी पॉवर ऑफ कर दें ताकि आप बिना किसी परेशानी और डर के उसे साफ़ कर पाएँ।

AC को खोल कर साफ़ करें

अपने AC को बंद कर लेने के बाद आप अपने AC पर लगे कवर को हटा देने के बाद देख पाएंगे की आपके AC के अंदर 2 फिल्टर्स लगे होंगे। उन फिल्टर्स को निकाल कर उन्हें पानी से धो लें और एक टूथब्रश की मदद से उन पर लगी धूल और गंदगी को साफ़ कर दें। इस प्रकार आप अपने AC के फिल्टर्स को साफ़ कर सकते हैं।

AC कॉइल को ध्यान से साफ करें

AC के अंदर लगी कॉइल भी आपको फिल्टर्स के ठीक पीछे देखने को मिलेंगी, इन्हें आप एक कपड़े की मदद से साफ़ कर सकते हैं।

भारतीय घरों में धूल मिट्टी बड़ी जल्दी घुसती है और ऐसे में केवल आपके AC के भीतर ही नहीं लेकिन बाहर भी धूल चिपकी हो सकती है। यह ज़रूरी है की आप अपने AC की फ्लैप और डिस्प्ले को भी साफ़ कर लें।

बाहरी यूनिट को भी साफ़ करना ज़रूरी

आपके AC के बाहर लगी यूनिट को भी साफ करना जरूरी होता है, आपको अपने AC के बाहर लगे पाइप और बाहरी यूनिट के ब्लेड्स को भी साथ में साफ कर लें.