ठंडक के लिए कूलर में मिट्टी का घड़ा रखना फायदेमंद या बेफकूफी?
इस भीषण गर्मी में हर घर में कूलर, AC और पंखे चलने लगते हैं और लोग लगातार इस चीज़ की खोज करते रहते हैं की इनसे बढ़िया ठंडक कैसे मिल सकती है.
काफी लोग कूलर में एक मटका रखने का भी जुगाड़ टेस्ट करने में पीछे नहीं रहते हैं. मिट्टी का बरतन कूलर में डालने से कूलर बर्फीली हवा देता है या नहीं? आइए जाने:
मिट्टी के घड़े में पानी रखने से वह भाप बनाने के माध्यम से पानी को निरंतर ठंडा रखता है.
क्योंकि मटका मिट्टी का बना होता है तो वह अपनी सतह पर बने महीन छेदों के माध्यम से धीरे - धीरे पानी को रिसने का मौका देते हैं जिस की वजह से मटके में पानी ठंडा हो जाता है.
बंद कूलर के टैंक में एक मटके को रखने से उसे बाहर की साफ हवा नहीं मिलती है और इसकी वजह से मटका पानी को ठंडा नहीं रख पाता.
कूलर में मटका रखकर कोई फायदा नहीं होता है, इस से बेहतर है की आप अपने कूलर में बर्फ डाल लें