पोर्टेबल मिस्ट फैन एक ऐसा अनोखा गैजेट है जो ठंडी हवा देने के साथ ही पानी से बनी मिस्ट भी देता है जो ठंडक का अलग ही एहसास देता है.
यह फैन दो पंखों के साथ मिलता है जो दोनों तरफ ठंडी हवा देने में सक्षम हैं.
इस फैन में मिस्ट मोड मिलता है जिसकी मदद से यह फैन ठंडी हवा के साथ ही पानी की महीन मिस्ट भी देता है. गर्मी में इस से काफी राहत का एहसास होता है.
इसे चार्ज करना बेहद आसान है. इस फैन को आप अपने फोन में लगे USB - C टाइप के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं.
तीन स्पीड मोड के साथ इस फैन में 4000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर इसका दाम लगभग 1,500 रुपये तक का है.