अब धूप से चलेगा AC, बचेंगे पैसे, जानिए सालों साल बचत का रामबाण

देश में गर्मी का तापमान 48 डिग्री के भी पार जा रहा है. ऐसे में भीषण गर्मी से बचने के लिए अब हर घर में एयर कंडीशनर्स चलने लगे हैं.

हालांकि एयर कंडीशनर्स गर्मियों में ठंडी हवा का आनंद देते हैं लेकिन इन्हें चलाने की वजह से बिजली का बिल काफी ज़्यादा आता है जिसकी वजह से काफी घरों का बजट हिल जाता है.

हालांकि एयर कंडीशनर्स गर्मियों में ठंडी हवा का आनंद देते हैं लेकिन इन्हें चलाने की वजह से बिजली का बिल काफी ज़्यादा आता है जिसकी वजह से काफी घरों का बजट हिल जाता है.

अगर एयर कंडीशनर चलाने से आपके भी घर का बजट हिल चूका है तो यहाँ हैं आपके लिए एक ऐसा उपाय लाए हैं जो आपका बिजली का बिल कम कर देगा!

क्या है बिजली का बिल कम करने का उपाय?

अपने घर में सोलर पैनल लगाने से आप सोलर पावर का इस्तेमाल करके अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं.

कैसा सोलर पैनल लगवाएं?

सोलर पैनल तीन तरीके के आते हैं, ऑन ग्रिड, ऑफ ग्रिड और हाइब्रिड. बिजली का बिल काम करने के लिए आप अपने घर में ऑन ग्रिड सोलर पैनल सिस्टम लगवा सकते हैं 

कितनी पावर का सोलर पैनल है आपके लिए सही?

अगर आपको अपने घर में दो 1 - 1 टन के AC चलाने हैं तो आपको 5kw से 6kw तक का ऑन ग्रिड सोलर पैनल अपने घर में लगवा लेना चाहिए. 

कितने का आता है यह सोलर पैनल?

एक 5kw का सोलर पैनल लगभग 3,00,000 से 4,00,000 तक का आ जाता है. क्यूंकि एक सोलर पैनल DC यूनिट में बिजली बनाता है तो आपको अपने घर में एक सोलर इन्वर्टर लगा कर उस DC करंट को AC करंट में तब्दील करना पड़ेगा ताकि आपका AC उसका उपयोग कर पाए.