AC को खराब और ब्लास्ट होने से बचाता है ये छोटू डिवाइस, कीमत बेहद कम

देश के काफी शहरों में गर्मी देश भर में रिकॉर्ड तोड़ रही है और इस गर्मी से बचने के लिए लगभग हर घर में दिन से लेकर रात तक एयर कंडीशनर लगातार चल रहे होते हैं.

लेकिन गर्मी में AC में आग लगना और विस्फोट होना तो जैसे आम सी बात हो गई है. ऐसा बिजली की ज्यादा खपत और फ्लक्चूएशन की वजह से हो जाता है.

AC में आग क्यों लगती है?

फ्लक्चूएशन की वजह से AC खराब हो जाता है और खराब क्वालिटी की तार इस्तेमाल करने की वजह से भी इसमें आग लग सकती है. शॅाट सर्किट की वजह से भी AC में आग लग सकती है.

AC में आग लगने से कैसे बचाएं?

स्टेबलाइजर एक ऐसा डिवाइस है जो हर घर में AC के साथ लगा होना ही चाहिए. स्टेबलाइजर बिजली की फ्लक्चूएशन को रोकता है और इसकी मदद से AC तक हर समय समान बिजली पहुंचती है.

बाज़ार में AC में लगाने वाले स्टेबलाइजर 2 हजार की शुरुआती कीमत से आते हैं और यह आपके AC में आग लगने से बचा सकते हैं.

अगर आपके इलाके में बिजली फ्लक्चूएशन की समस्या है तो आपको जरूर एक स्टेबलाइजर लगा लेना चाहिए. AC में लगे स्टेबलाइजर AC तक बिजली समान रुप से पहुंचाने का काम करता है. कुछ ACs में यह डिवाइस पहले से ही लगा हुआ आता है.