सन किंग का सेलर फैन एक बेहतरीन सोलर पैनल के साथ आता है और बिना बिजली का इस्तेमाल करे चलता सकता है. ऐसे में यह फैन आपके घर में होना ही चाहीए क्योंकि गर्मी के मौसम में अकसर बिजली जाने की समस्या हो जाती है और यह फैन बिना बिजली के भी चलता है.
इस फैन में 20W का एक सोलर पैनल मिलता है जिसके साथ उसे चार्ज करने के लिए 6 मीटर की लंबी वायर मिलती है. जिस से फैन चार्ज होने के बाद पूरे 18 घंटों तक चल सकता है.
थ्री - स्पीड कंट्रोल के साथ आने वाले इस फैन में एक BLDC मोटर मिलती है और यह फैन बिलकुल शोर नहीं मचाता है और रात को इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया है.
इस फैन में एक बैटरी इंडिकेटर के साथ ही 2 वे स्विंग भी मिलती है और यह फैन आराम से 6 मीटर तक का एयर थ्रो भी दे सकता है. यह काफी पोर्टेबल होने के साथ ही लाइट भी है.