AC क्यों बन रहे हैं बम? ये 5 गलतियां हैं सबसे बड़ा कारण, कभी न करें नज़रअंदाज़

गर्मियों के आते ही देश भर के घरों में एयर कंडीशनर चलने लग जाते हैं. इस भभकती गर्मी में कोन ही बिना AC के रेह पाएगा. लेकिन इस ही मौसम में AC विस्फोट की खबरें भी अखबारों को भर देती हैं.

अकसर छोटी-छोटी गलतियाँ आपके AC के लिए ही नहीं आपके लिए भी जानलेवा साबित हो सकती हैं.  एयर कंडीशनर विस्फोट को रोकने के लिए आगे लिखी 5 गलतियाँ करने से बचें

शार्ट सर्किट हो जाना 

एयर कंडीशनर भारी मात्रा में बिजली खाता है. ऐसे में बेकार क्वालिटी की तारें उसे सपोर्ट नहीं कर पाती हैं और आग पकड़ लेती हैं.

एयर कंडीशनर गंदा होना 

AC की बाहरी और अंदरूनी यूनिट की ठिक ढंग से साफ-सफाई करना बहुत जरूरी होता है. AC में गंद के जम जाने से हवा बाहर नहीं निकल पाती और एयर कंडीशनर जरूरत से ज्यादा गरम हो जाता है.

स्टेबलाइजर को न चलाना

वैसे तो कुछ AC स्टेबलाइजर के साथ ही आते हैं लेकिन जिन AC में ये नहीं आते हैं उनमें भी स्टेबलाइजर होना ही चाहिए क्योंकि वह अचानक आई बिजली की वोल्टेज को सामान्य कर देता है. 

बेकार क्वालिटी के पार्ट्स

कभी-कभी AC ठीक कराते समय स्सते में काम कराने के लिए लोग कंपनी के पार्ट्स को इस्तेमाल करने से कतराते हैं और बेकार और सस्ते पार्ट्स लगवाकर अपने ही AC को बम बना लेते हैं.

गलत इंस्टालेशन 

एयर कंडीशनर की गलत इंस्टालेशन की वजह से भी उसमें आग लगने या विस्फोट होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.