कूलर जैसा दिखने वाला ये AC किरायदारों के लिए है बेस्ट, जानिए खूबियां

इस कड़कती गर्मी से बचने के लिए काफी लोग AC का इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन अगर एक किराएदार हैं तो अक्सर मकान मालिक से कभी AC लगवाने के लिए अनुमति न मिले तो इसका कोई उपाय नहीं हो पाता.

AC लगावाने में दिक्कतें

किसी भी तरीके के AC को लगाने के लिए घर में तोड़ फोड़ तो होती ही है और काफी बार AC न लगवाने की भी यही वजह होती है.

पोर्टेबल AC

इस दिक्कत से बचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक खास तरीके का AC मौजूद है जिसे लगाने के लिए कोई तोड़ फोड़ करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है.

पोर्टेबल AC के फीचर्स

इसके पैरो में पहिये लगे होते हैं और ये एक कूलर की तरह होता है और इसमें रिमोट की भी सुविधा मिलती है. इसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है. और इस AC में 1 से 1.5 टन की कैपिसिटी आती है.

पोर्टेबल AC का प्राइस

ऐसे AC ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 28,000 रुपये की कीमत पर मिलना शुरु होते हैं.

पोर्टेबल AC के फाएदे

पोर्टेबल होने के कारण ये AC घर के किसी भी कोने में रखा जा सकता है और इसमें गर्म हवा को बाहर फेंकने के लिए एक एग्जॅासट पाइप लग जाता है.