Ambiator AMB 750 डिवाइस Ambiator के ऑफिशियल वेबसाइट पर 3,000,000 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है. यह एक कूलर की ही तरह ठंडक देने के लिए थोड़े पानी का इस्तेमाल करता है लेकिन कूलर की तुलना में यह डिवाइस सिर्फ 10% तक ही पानी का इस्तेमाल करता है.
Ambiator के इस डिवाइस में 750 स्क्वायर मीटर तक के कमरे में बिंदास कूलिंग करने की क्षमता है. इस डिवाइस में 24 डिग्री तक बढ़िया कूलिंग करने की क्षमता है. और इसमें wifi सपोर्ट भी मिलता है. इसके अलावा Ambiator AMB 750 सोलर एनर्जी पर भी चल सकता है.