2024 में रिलीज़ हुई सीरीज 36 Days में एक रौंगटे खड़े कर देने वाली कहानी है जो नेहा शर्मा की किरदार फराह ज़ैदी के मर्डर से 36 दिन पहले की घटनाओं के माध्यम से इस मर्डर मिस्ट्री को सोल्वे करने की कोशिश करती है.
4 सीजन से चल रही अनदेखी की कहानी फ़िक्सर रिंकू अटवाल और उसे पकड़ रहे DSP घोष के ऊपर आधारित है. इस सीरीज का 4th सीजन 1 मई को Sony Liv पर रिलीज़ हुआ था.
2023 की ये थ्रिलर सीरीज अगाथा क्रिस्टी की 1931 की नॉवेल The Sittaford Mystery पर आधारित है. और इसमें नीना गुप्ता जैसे जाने माने कलाकारों ने काम करा है.
2024 में रिलीज़ हुई ये मराठी थ्रिलर सीरीज महाराष्ट्र के मनवात गांव की असल घटनाओं पर आधारित है. इस सीरीज में सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने काम करा है.
2025 में रिलीज़ हुई ये सीरीज टाइम ट्रेवल पर आधारित है और इसमें इतिहास के बड़े पड़ावों के बारे में बात भी की गयी है. इसमें अभय देओल ने एक CBI इंस्पेक्टर का रोल निभाया है.
2022 में रिलीज़ हुई ये सीरीज एक इसरायली सीरीज Fauda की कहानी पर आधारित है और ये जम्मू कश्मीर के तनाव को दर्शाती है.
2021 में रिलीज़ हुई सीरीज November Story अनुराधा नाम की लड़की पर आधारित है जिसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया गया है. ये सीरीज एक तमिल सीरीज है.