भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों के लिए अपनी कुछ बेसिक डिटेल्स को बदलने का 14 जून तक फ्री मौका दिया है. आइये जानें कि इसका लाभ कैसे उठाया जा सकता है.
यह जानना भी ज़रूरी है कि आधार में बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना अनिवार्य होता है और इसलिए यह सेवा फ्री में उपलब्ध नहीं है, 50 रुपये का शुल्क लगता है।
स्टेप 1: UIDAI की वेबसाइट को खोलें। स्टेप 2: अपने आधार नंबर का इस्तेमाल करके OTP से लॉग इन करें।
स्टेप 3: टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए आधार कार्ड पर अपनी डिटेल्स को एक बार ध्यान से जांच लें. स्टेप 4: अपने डाक्यूमेंट्स को अपलोड करने के लिए "डॉक्युमेंट अपडेट" पर क्लिक करें।
स्टेप 5: वैलिड डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें स्टेप 6: अपनी अपडेट रिक्वेस्ट को सबमिट करें
स्टेप 7: अपडेशन स्टेटस जानने के लिए Acknowledgement रसीद को अपने फ़ोन या लैपटॉप पर सेव करके रखें।